7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि देने जोधपुर आईं मुख्यमंत्री राजे, पूर्व राजघराने में हुई पाग दूस्तूरी
Play video

पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि देने जोधपुर आईं मुख्यमंत्री राजे, पूर्व राजघराने में हुई पाग दूस्तूरी

विभिन्न समाज, धर्म के लोगों ने उम्मेद भवन के राठौड़ दरबार हॉल में शोक बैठक में पहुंचकर पूर्व राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 12 Jul 2018, 4:42 PM IST

जोधपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को निजी यात्रा पर जोधपुर पहुंची। जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर ने बताया कि सुबह मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि वे एयरपोर्ट से सीधे उम्मेद भवन पैलेस पूर्व राजमाता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए रवाना हो गईं। पूर्व सांसद एवं पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी का उठावणा व पूर्व सांसद गजसिंह का पाग रंग दस्तूर कार्यक्रम गुरुवार सुबह उम्मेद भवन पैलेस के राठौड़ दरबार हॉल में हुआ। विभिन्न समाज, धर्म के लोगों ने उम्मेद भवन के राठौड़ दरबार हॉल में शोक बैठक में पहुंचकर पूर्व राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ और वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी पाग दस्तूर की बैठक में शामिल हुए। उम्मेद भवन के राठौड़ दरबार हॉल में पाग बदलने कीर्तन के दौरान पूर्व सांसद गज सिंह के ससुराल पक्ष के लोगों ने खाकी पाग उतरवाकर उन्हें गुलाबी पाग पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री उम्मेद भवन पैलेस से शंभू सिंह खेतासर के निवास गईं। खेतासर के परिवार में निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर के वह विशेष विमान से पुन: जयपुर रवाना हो गईं।