जोधपुर. शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने में जुटे नगर निगम दक्षिण की ओर से मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहा और सोमवार को कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 128 चालान बनाकर 16000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ.अमित यादव ने बताया कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में मास्क पहनना ओर सोशियल डिस्टेंसिग की पालना बहुत आवश्यक है। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करके ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकता है। इस को लेकर नगर निगम दक्षिण लगातार आमजन को जागरूक कर रहा है। सोमवार को नगर निगम दक्षिण की अलग-अलग टीमों ने कई क्षेत्रों में जाकर 2500 मास्क वितरित किए, वहीं मास्क नहीं पहनने पर 92 चालान बनाकर 12200 रुपये की जुर्माना राशि और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 36 चालान बनाकर ₹ 3800 की जुर्माना राशि वसूल की है।