16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास जोधपुर की कोणार्क कोर के कमाण्डर

Jodhpur Konrak Corps  

less than 1 minute read
Google source verification
लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास जोधपुर की कोणार्क कोर के कमाण्डर

लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास जोधपुर की कोणार्क कोर के कमाण्डर

जोधपुर. भारतीय सेना की 12 कोर यानी कोणार्क कोर के जनरल ऑफि सर कमांडिंग (जीओसी) के तौर पर शुक्रवार को लेफ्टिेंट जनरल पीएस मन्हास ने पदभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान कोर कमाण्डर ले. जनरल अनिल पुरी से बैटन ग्रहण की।
लेफ्टिनेंट जनरल मन्हास सैन्य पृष्ठभूमि से है। वे भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र रहे हैं, जहां उन्हें अपने पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारत में रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमएससी की है। इसके अलावा वे संयुक्त राज्य अमेरिका के मैरीलैंड से राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में भी एमएससी है। मन्हास ने इजराइली सीमा पर लेबनान में संयुक्त राष्ट्र बल के साथ सेवा की और वॉशिंगटन डीसी में प्रतिष्ठित नेशनल वार कॉलेज कोर्स में भी भाग लिया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा के कामेंग सेक्टर में फ्रंटलाइन/सेंसेटिव ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर के रूप में भी काम किया है।यहां आने से पहले मन्हास आर्मी की मध्य भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे। वहां इनकी जिम्मेदारी के क्षेत्र में मध्य भारत के 6 राज्य थे। मन्हास को सेना में करीब चार दशक हो गए हैं।