युवक कांग्रेस ने ये भी कहा कि किसान, व्यापारी, महिला, दलित समेत समाज के सभी वर्ग इस शासन में परेशान होकर रह गए हैं। इस मौके पर युवक कांग्रेस के पाली लोकसभा महासचिव रामस्वरूप देवड़ा, महेंद्रप्रताप देवड़ा, कपिल मेघवाल व एसपीएम कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामसिंह गहलोत समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे और इन सभी ने राज्य सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के विरोध में जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।