9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बागी नहीं माने तो होगी निष्कासन की कार्रवाई, देहात कांग्रेस में बागियों से समझाइश का दौर जारी

इन बागियों को समझाने के लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, फिर भी बागी नहीं माने तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

politicians of jodhpur, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Ka Ran, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जिले में देहात कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बने बागियों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) व पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस) कमेटी तक पहुंच गए हैं। इन बागियों को समझाने के लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, फिर भी बागी नहीं माने तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

देहात कांग्रेस के लिए ओसियां में महेन्द्रसिंह भाटी, फलोदी में कुंभसिंह पातावत, बिलाड़ा में विजेन्द्र झाला और लूणी में पप्पूसिंह उदावत चुनौती बने हुए है। बिलाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल ने बताया कि सभी बागियों के नाम एआइसी व पीसीसी को नोट करवा दिए हैं। पार्टी ने इन्हें हर तरह से समझाने का प्रयास कर रही है। नहीं समझे तो इनको निष्कासित कर दिया जाएगा। इस संबंध में पीसीसी से फोन पर आए निर्देश के बारे में सभी को जानकारी दे दी है। वे खुद भी विजेन्द्र झाला को अपने समर्थकों के साथ मनाने गए थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री संभाल रहे कमान

बागियों को बैठने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कॉल करवाया जा रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विलास मुतेमवार बागियों को मनाने में जुटे हुए है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भी बागियों से संपर्क साध रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को देहात क्षेत्र का दौरा होगा। गहलोत भी अपने स्तर पर बागियों का समझाने का प्रबंध कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग