
जोधपुर में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
Jodhpur Lok Sabha Seat : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है। जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी दर्ज करने के लिए पूरे जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके घोषणा पत्र पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, कांग्रेस का घोषणापत्र वक्फ़ बोर्ड के घोषणापत्र के अलावा और कुछ नहीं है। आजादी के पहले मुस्लिम लीग जिस तरह की घोषणाएं करता था उस तरह का घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी ने जारी किया है। एक ओर, जिस (कांग्रेस) पार्टी के प्रधानमंत्री ने PM की कुर्सी पर रहते हुए कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों, मुसलमानों का है, दूसरी तरफ PM मोदी के नेतृत्व में सरकार इस मंत्र के साथ काम करे कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।
केंद्रीय मंत्री व जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 4 साल में जल जीवन मिशन के तहत देश में जिस गति से काम हुआ वह 70 साल में हुए काम का 4 गुना है। दुर्भाग्य से राजस्थान को केंद्र सरकार द्वारा सबसे ज्यादा संसाधन मिलने के बावजूद भी राजस्थान सरकार काम नहीं कर पाई क्योंकि उनके मन में डर था कि अगर हर घर में जल पहुंचा तो राजस्थान में PM मोदी के प्रति लोगों का स्नेह इतना बढ़ जाएगा कि कांग्रेस 50 साल भी सत्ता में नहीं आ पाएगी।
जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी जनता से उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। भाजपा ने गजेंद्र सिंह शेखावत तो कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को उतारा है। गजेंद्र सिंह शेखावत पिछले दो चुनाव जीत चुके हैं।
Published on:
23 Apr 2024 05:05 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
