2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांस्टेबल ने गंवाए 32 लाख रुपए

- पुलिस ने 15 लाख रुपए होल्ड करवाए

less than 1 minute read
Google source verification
Police station luni

पुलिस स्टेशन लूनी

जोधपुर.

सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद एक युवती व साथियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर पुलिस स्टेशन लूनी के एक कांस्टेबल से 32 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने 15 लाख से अधिक रुपए होल्ड करवाए हैं।

पुलिस के अनुसार लूनी थाने में एक कांस्टेबल ने ऐश्वर्या शास्त्री, राधा कृष्णन, वेनू, राधिकादेवी, दो-तीन ग्रुप एडमिन के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि फेसबुक पर मित्रता के बाद ऐश्वर्या ने पिछले साल उसे कॉल किया था। खुद को फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत होने की जानकारी दी। जो शेयर बाजार में निवेश करती है। महिला ने कांस्टेबल को भी शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया। उसने कुछ अन्य से बात करवाई। 14 अक्टूबर को उसका ब्रोकर एकाउंट खोला गया था। आरोपियों ने उसे दो ग्रुप में शामिल किया था। झांसे में आए कांस्टेबल ने चार बैंक खातों से व नगद मिलाकर 32.07 लाख रुपए जमा करवा दिए। कांस्टेबल ने राशि वापस निकालने के बारे में बात की तो 20 प्रतिशत टीडीएस राशि जमा करवाने को कहा। आरोपी उससे और रुपए जमा करवाने की मांग करते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने साइबर ठगों के बैंक खातों में जमा 15 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं।

Story Loader