9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्यवाही, इतने किलो खराब मावा करवाया नष्ट

होली से पहले केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्यवाही, इतने किलो खराब मावा करवाया नष्ट
2 min read
Google source verification
fake mava

fake mava

जोधपुर।

प्रदेश में त्यौहार के चलते जैसी ही मिठाईयों की मांग बढ़ी है वैसे ही मिलावटखोरों ने भी मिलावट जा धंधा तेज कर दिया है। हाल ही में चार दिन पहले हुई चिकित्सा विभाग मुख्यालय की केन्द्रीय टीम ने बीकानेर में 2600 किलो मावा बरामद किया। वहीं मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केन्द्रीय दल ने जोधपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए 50 किलो खराब मावा नष्ट करवाया है।

READ : होली से पहले बड़ी कार्रवाई! मिल्क पाउडर से पीला दूध किया सफेद, फिर बनाया 200 रुपए प्रति किलो का मावा

प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ जारी ‘शुद्ध के लिये युद्ध‘ अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के केन्द्रीय दल ने जोधपुर में लोहावट वाईयों की ढाणी स्थित एक मावा मेनुफेक्चरिंग यूनिट पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान बिना फैट का दूध व तेल मिलाकर तैयार किये 50 किलो खराब मावे को नष्ट कराया गया है।

READ : Holika Dahan 2019 Time: यह रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, इन लोगों के लिए होगा श्रेष्ठ फलदायी

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. वी.के. माथुर ने बताया कि जोधपुर में लोहावट वाईयों की ढाणी में बिना फूड लाईसेंस संचालित इस मावा मेनुफेक्चरिंग यूनिट पर बिना फैट के दूध व तेल मिलाकर मावा तैयार किया जा रहा था तथा नॉन एडिबल हाईड्रो काम में लिया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत फर्म से नमूने लेकर मिलावटी मावे को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है। इसके बाद एक अन्य यूनिट पर छापा मारा गया तो वह बंद मिली। संभवत किसी तरह टीम के बारे में जानकारी लगते ही यहां का संचालक यूनिट पर ताला लगाकर भाग गया।

मिल्क पाउडर से पीला दूध किया सफेद, फिर बनाया 200 रुपए प्रति किलो का मावा

वहीं चिकित्सा विभाग जयपुर प्रथम की टीम ने सोमवार को जिले के चिथवाड़ी इलाके में दबिश दी। इस दौरान परमानंद मावा पनीर भंडार पर 25 किलो मिल्क पाउडर और रिफाइंड सोयाबीन की बोतल जब्त की गई। टीम ने एक दर्जन भटिटयों का निरीक्षण किया और परमानंद मावा भट्टी पर 25 किलो मावा नष्ट कराया। यहां से संदिग्ध घी का नमूना भी लिया गया। मौके पर वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन तेल के खाली टिन भी मिले हैं। यहां बन रहा मावा असली मावे की तरह ही करीब 200 रुपए प्रति किलो में बेचने की जानकारी मिली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग