
कोरोना की महामारी में कोरोना के ये हीरोज निरंतर दे रहे हैं नि:स्वार्थ सेवाएं
जज्बे के साथ दे रही ड्यूटी
कोरोना महामारी के बीच कर्मवीर की भांति शहर के सारण नगर डिगाड़ी कला की रहने वाली मुल्कांता चौधरी जज्बे के साथ कोरोना वार्ड में ड्यूटी दे रही है। चौधरी ने बताया कि कोरोना से लड़ाई में वह इन दिनों एमडीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी दे रही है। हम सब मिलकर ही कोरोना को हराएंगे।
पीपीइ किट भेंट किए
प्रदेश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त पूर्व विद्यार्थियों के संगठन नवोदय ऊर्जा समाज राजस्थान की ओर से गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को 400 पीपीइ किट भेंट किए गए। संस्था की ओर से शीला आसू, डॉ धर्मपाल बिश्नोई, डॉ धर्मवीर यादव, आरपी सिंह परिहार व डॉ जितेन्द्र चौधरी ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पीपीइ किट सुपुर्द किए।
अपनों के सहयोग में प्रवासी भी आ रहे आगे
धुंधाड़ा. कोरोना महामारी के दौरान हर कोई हर एक की मदद को आग आ रहा है। इस बीच प्रवासी जो बाहर व्यापार करने गए हैं उनको भी अपने गांव के लोगों की चिंता हो रही है। उन्होंने भी गांव के जरूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री के किट वितरण का जिम्मा अपने लोगों को देकर किट वितरण करवा रहे हैं। प्रवासी व समाजसेवी भामाशाह जैन समाज के प्रवीण भंडारी व महावीर जैन ने धुंधाड़ा कस्बे व आस-पास के जरूरतमंद लोगों के लिए किट तैयार करवाकर घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की है।
40 दिन में बांटे 14 लाख भोजन के पैकेट
प्रदेश में एक मात्र नगरीय निकाय जोधपुर नगर निगम है जो कि प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर रहा है। 40 दिन की लॉकडाउन अवधि के दौरान निगम द्वारा अब तक 14 लाख से अधिक भोजन पैकेट्स का वितरण किया गया है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि 30 हजार प्रतिदिन पैकेट भोजन पैकेट बनाए जाते हैं। प्रोक्योरिंग टीम प्रभारी नगर निगम उपायुक्त अश्वनी के. पंवार अपनी टीम सुबोध व्यास, सुमनेश पुरोहित, रविंद्र शेखावत के जरिए प्रतिदिन 4500 किलो आटा, 35 टिन तेल, 1800 किलो आलू, लगभग 21-21 किलो नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया व अन्य मसाले उपलब्ध कराते हैं।
पक्षियों को दाना-पानी देने से लेकर जरूरतमंदों की सेवा में जुटा संगठन
शहर में एक सामाजिक संगठन ऐसा भी है जो अन्न्दान, वस्त्रदान से लेकर जरुरतमदों को निशुल्क एम्बुलेंस व शववाहिनी तक उपलब्ध करवाने का कार्य पिछले कई सालों से कर रहा है। हम बात कर रहे है मां अन्नपूर्णा सेवा क्षेत्र एवं पर्यावरण समिति जोधपुर की। समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल बताते हैं कि जरुरतमंदों के घर एम्बुलेंस भेजने एवं मृत्यु होने पर शववाहिनी भेजने से लेकर पक्षियों को दाना-पानी देने से लेकर सिंवाची गेट स्थित कार्यालय के निकट पौधों में पानी देने का काम तक संस्था की ओर से किया जा रहा है। सचिव संदीप जोशी, संयोजक लालचंद बोहरा, अनिल बोड़ा, गिरिश जोशी, सतीश पुरोहित, सुनील पुरोहित, मनीष अग्रवाल आदि सदस्य इस काम में उनके साथ जुटे हुए है।
मास्क, सेनेटाइजर, राशन व भोजन का वितरण
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी प्रयासों के बीच जरुरतमंदों को भोजन, राशन, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है। उजास संस्थान की ओर से कालीबेरी, प्रताप नगर, आंगणवा, गंगाणा व मारवाड़ नगर विस्थापित बस्तियों में 8 हजार मास्क निशुल्क वितरण किए गए। ये मास्क विस्थापित महिलाओं से ही सिलवाए जाते हैं। इससे विस्थापित महिलाओं को लॉकडाउन में रोजगार मिल गया। सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दूसिंह सोढा ने बताया कि उजास के माध्यम से पहले राउंड में 2700 विस्थापित परिवारों को राशन किट दिए गए।
अब तक 61 हजार पैकेट्स भोजन वितरण
- भारत सेवा संस्थान की ओर से 27 मार्च से चलाए जा रहे राहत शिविर से प्रतिदिन जरुरतमंदों क्षेत्रों में भोजन पैकेट्स वितरण किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रभारी नरपतसिंह कच्छवाहा ने बताया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर संस्थान की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अब 61 हजार 800 पैकेट्स भोजन वितरण किया।
- सेंट पैट्रिक विद्या भवन की सिस्टर्स ने जरूरतमंद 400 परिवारों को सूखा राशन वितरित करवाया। सिस्टर ने बताया कि समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।
- श्री गौतम सभा जोधपुर संभाग की ओर से लगातार 31 वे दिन जरूरतमंद स्वजातीय को राशन सामग्री किट वितरण किया गया। मंत्री दुष्यन्त राणेजा ने बताया कि अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा के नेतृत्व में राशन सामग्री किट वितरण किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा, उपाध्यक्ष कुशाल रोहिवाल, उपमंत्री प्रमोद जाजड़ा, संगठन मंत्री श्रवण सांखी, अमृत पंचारिया, प्रचार मंत्री व कार्यकारिणी सदस्य व्यवस्था में भागीदारी निभा रहे हैं।
- जोधपुर इलेक्ट्रीकल मशीनरी डीलर्स एसोसिएशन की ओर से पीएम केयर फंड में चार लाख रुपए का योगदान दिया। अध्यक्ष पुष्पचंद चौपड़ा, वरिष्ठ उपााध्यक्ष अनिल गोयल, उपाध्यक्ष अशोक माथुर, सचिव सुनील कोठारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने इस राशि का चेक जिला कलक्टर को सौंपा। -चिरसाथी सहपाठी मंडल ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के उपलक्ष में जरुरतमंदों को राशन सामग्री के 200 किट वितरित किए गए। सहपाठी रिखबचंद कोठारी, पारसमल डाकलिया, पूनमचंद चौहान, रतनचंद छिंपा, मगनराज भंसाली ने बताया कि पशु-पक्षियों को आहार भी दिया गया।
-350 परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री
आगोलाई. जय भीम शैक्षिक एवं सामाजिक विकास संस्थान केरू व संस्थान के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आगोलाई, केरू, बावरली, दूगर, लोरडी, मेघलासिया सहित क्षेत्र के गांवों में 350 परिवारों में खाद्य सामग्री के किट वितरित किए।
ये है पर्दे के पीछे के हीरो
-कोई जीवनरक्षक सामान की व्यवस्था तो कोई संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम देखता है, हर छोटे-बड़े कार्य इन्हीं के जिम्मे है
जोधपुर. शहर में कोरोना पांव पसार रहा है। सरकार व चिकित्सा विभागों का कार्य बढ़ गया है। अब तक आप कोरोना कर्मवीर में ऐसे शख्सियतों से मिले थे, जो अब तक कोरोना रोगियों की सेवा करते थे। ऐसे कई हीरो अभी पर्दे के पीछे हैं, जो साइलेंट कार्य कर रहे हैं।
इनका सहयोग सराहनीय
एमडीएम अस्पताल का पूरा प्रशासनिक कार्य देखते हैं। कितने वेंटिलेटर व अन्य जीवनरक्षक सामान है, उनकी मॉनिटरिंग करते है।
- डॉ. विकास राजपुरोहित, कोरोना नोडल ऑफिसर, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज
कंट्रोल रूम में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों में कितने संक्रमित मरीज आए, उन सभी का रिकार्ड रखते हैं।
- डॉ. अफजल हकीम, इंचार्ज, कोरोना कंट्रोल रूम
बायोकेमेस्ट्री विभाग में प्रोफेसर है। लेकिन इन दिनों रैपिड रेस्पांस टीम का कार्य देखते हैं। साथ ही सरकारी आदेशों का सफल क्रियान्वयन कराते हैं।
- डॉ. जयराम रावतानी, आरआरटी प्रमुख
सुबह 8 से रात 11 बजे तक दफ्तर में रहते हैं। हरेक लेटेस्ट आदेश को प्रिंसिपल व अस्पताल अधीक्षकों तक पहुंचाते हैं।
- देवीसिंह, पीए, प्रिंसिपल, एसएनएमसी
ये हैं चौकन्ना स्वास्थ्य दल
बाएं से दाएंविल्ली जॉनसन केनाड़ी ट्रांसपोर्टेशन का कार्य देखते हैं।
अज्जु के जैकब चार सौ के करीब स्टाफ के रूकने का इंतजाम करने का कार्य करते हैं।
डॉ. रजत श्रीवास्तव क्वॉरंटाइन सुविधाओं को देखते हैं।
आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे टेस्टिंग के डाटा देखते हंै।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह संक्रमित रोगियों व उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था देखते हैं।
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा शहर व जिले में कोरोना कंट्रोलिंग की कार्य योजना देखते हैं।
एडिशनल सीएमएचओ डॉ.रामनिवास सेंवर कंट्रोल रूम इंचार्ज व रिपोर्टिंग का कार्यभार देखते हैं।
डॉ. रईस खान मेहर रैपिड रेस्पांस टीम के इंचार्ज हैं।
डॉ. ओमप्रकाश कड़वासरा लाइन लिस्टिंग व सर्वे का पूरा कार्य देखते हैं।
लिपिक उत्तमचंद मेहता सभी स्टाफ के खाने के कार्य देखते हैं।
लिपिक सतीश राजपुरोहित कार्मिक शाखा के कार्य व नई गाइडलाइंस आदि के कार्य देखते हैं।
Published on:
03 May 2020 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
