
BJP MLA Divyaraj Singh positive for second time, Elections crossed 1300
जोधपुर. कोरोना बीमारी समझ से बाहर होती जा रही है। जोधपुर में इन दिनों पूर्व में संक्रमित हो चुके मरीज पुन: संक्रमित होने लगे है। ऐसे में कोरोना का नया रूप भी लोगों के सामने आने लगा है। उम्मेद अस्पताल के एक चिकित्सक शिक्षक दो माह पूर्व संक्रमित हुए थे, उनकी रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है और इस बार सिम्टम्स भी नजर आए हैं। अस्पताल में भर्ती हैं।
ऐसे में एंटीबॉडी सिस्टम शरीर में कितने दिन तक डवलप रहा है, इस पर भी शोध की आवश्यकता बन गई है। इस केस के बाद जोधपुर में वर्तमान में अब तक डिस्चार्ज हो चुके 14 हजार मरीजों को संभले रहने की जरूरत है। क्योंकि दो से चार मामले अब तक ऐसे आ चुके हैं, जिनमें संक्रमितों में फिर लक्षण नजर आए हैं।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया का कहना है कि पूर्व में जो एंटीबॉडी बनी थी, वह खत्म हो गई। इस कारण रिइंफेक्शन हो रहा है। ज्यादातर चिकित्सक पेशेंट को देखते हैं, इस कारण उनको अब ज्यादा खतरा रहेगा। जो लोग सोचकर बैठ गए कि उन्हें इम्यूनिटी मिल गई, ऐसे कुछ नहीं है। उन्हें सचेत व सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें वापस संक्रमण हो सकता है।
Updated on:
21 Sep 2020, 11:27 AM IST
Published on:
21 Sep 2020, 10:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.