3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में सामने आया कोरोना का छठा पॉजीटिव मरीज, लंदन से आए संक्रमित युवक का मित्र है यह युवक

जोधपुर में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9वें सेक्टर निवासी संक्रमित युवक का दोस्त जांच में पॉजिटिव निकला है। बीजेएस आरटीओ रोड निवासी (21) लंदन से अपने मित्र के साथ दिल्ली से कैब करवाकर जोधपुर आया था।

2 min read
Google source verification
coronavirus 6th positive case found in jodhpur

जोधपुर में सामने आया कोरोना का छठा पॉजीटिव मरीज, लंदन से आए संक्रमित युवक का मित्र है यह युवक

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9वें सेक्टर निवासी संक्रमित युवक का दोस्त जांच में पॉजिटिव निकला है। बीजेएस आरटीओ रोड निवासी (21) लंदन से अपने मित्र के साथ दिल्ली से कैब करवाकर जोधपुर आया था। इस युवक को संदिग्ध वार्ड से कोरोना वायरस रोगी वार्ड में ले लिया गया है। बीजेएस निवासी युवक के परिजनों को भी एमडीएम अस्पताल लाकर संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनके स्वाब लिए जाएंगे। वहीं जोधपुर के शास्त्रीनगर सी सेक्टर में पूर्व में पॉजिटिव आए एक ही परिवार के तीन मरीजों में शामिल एक वृद्धा की रिपोर्ट सैकंड टाइम जांच में नेगेटिव मिली है। इसके अलावा पाली से जोधपुर लाए गए संक्रमित मरीज की रिपोर्ट भी जांच में नेगेटिव आई है। इन दोनों नेगेटिव आए रोगियों को संक्रमित पॉजिटिव रोगियों से अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां उनकी दोबारा कोरोना जांच होगी।

अपने-अपने तरीकों से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जोधपुरवासी, हर कोई कर रहा जज्बे को सलाम

अस्पताल से भागने वाली युवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज
कोरोना वायरस की संदिग्ध युवती के मथुरादास माथुर अस्पताल से भागने पर शुक्रवार को शास्त्रीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। हालांकि जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना वायरस नेगेटिव पाया गया। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में एमडीएम अस्पताल के सहायक आचार्य और कोविड-19 के सीएमओ डॉ विजय वर्मा ने पाल रोड पर पासपोर्ट कार्यालय के सामने रहने वाली एक युवती के खिलाफ लोक सेवक के विधि पूर्ण आदेश की अवहेलना और संक्रामण बीमारी को फैलाने संबंधी उपेक्षापूर्ण आचरण करने का मामला दर्ज कराया। जांच की जा रही है।गौरतलब है कि कोरोना वायरस की संदिग्ध के रूप में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी जांच की गईं थी। इस दौरान गुरुवार देर शाम वह जांच कराने के बहाने सुरक्षाकर्मी का चकमा देकर वार्ड से बाहर निकल गई थी। मरीज को गायब पाकर चिकित्सा कर्मचारियों ने तलाश की। फिर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह मिल गई थी। जिसे बाद में एमडीएम अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था।

Story Loader