5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना के पॉजीटिव मरीज का घर किया जा रहा है सैनेटाइज, 6 सदस्यों को पहुंचाया एमडीएम

जोधपुर में संभाग भर से अब तक 60 से अधिक सैंपल जांच में लगाए जा चुके है। इस मरीज को एमडीएम आइसोलेशन से अन्यत्र कई वैलनेस सेंटर भी शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह मरीज होम आइसोलेशन में था। जिसे रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल बुलाया गया।

2 min read
Google source verification
coronavirus positive patient family members shifted to mdm hospital

कोरोना के पॉजीटिव मरीज का घर किया जा रहा है सैनेटाइज, 6 सदस्यों को पहुंचाया एमडीएम

जोधपुर. कोरोना वायरस ने जोधपुर में दस्तक दे दी थी लेकिन अभी तक कोई भी मरीज पॉजीटिव नहीं आने से प्रशासन चैन की नींद सो रहा था। वहीं रविवार को तुर्की से आए व्यवसायी हिमांशु उत्तमचंदानी की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है यह व्यक्ति कुछ दिन पूर्व ही तुर्की से आया था और उसे घर में आइसोलेट होने को कहा गया था और उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था।

रिपोर्ट पॉजीटिव आने के चलते मरीज को एसएलबीएस कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड ले जाया गया है। साथ ही घर के अन्य 6 सदस्यों को भी जांच के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया है। मरीज कलर लैब का संचालन करता है। शास्त्री सर्किल स्थित उसके घर को सैनेटाइज करने के साथ ही क्षेत्र में फोगिंग करवाई जा रही है। पूरे क्षेत्र में यातायात बंद करवाया गया है और पुलिस की ओर से निगरानी रखी जा रही है।

जोधपुर में संभाग भर से अब तक 60 से अधिक सैंपल जांच में लगाए जा चुके है। इस मरीज को एमडीएम आइसोलेशन से अन्यत्र कई वैलनेस सेंटर भी शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह मरीज होम आइसोलेशन में था। जिसे रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल बुलाया गया। इस पूरे मामले में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा तक भी जानकारी पहुंचा दी है। राज्य सरकार ने कई तरह की हिदायतें भी प्रशासन को दी है। उसी अनुसार अब कई एडवाइजरी जारी होगी।