9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नि:शुल्क तीर्थ यात्रा में अब ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, विभाग ने किया सावधान, बुकिंग करने से पहले पढ़ें ये खबर

Senior Citizen Pilgrimage Scheme: देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यात्रियों की सूची भी जारी हो चुकी है।
less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-06-13_17-18-21.jpg

जोधपुर |Senior Citizen Pilgrimage Scheme: देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यात्रियों की सूची भी जारी हो चुकी है। इस बीच विभाग को जानकारी मिली है कि कुछ लोग फर्जी कॉल कर प्रतीक्षा सूची में जिन यात्रियों के नाम है, उनको मुख्य सूची में शामिल करवाने के नाम पर रुपए मांग रहे हैं। इसको लेकर विभाग को शिकायत मिली तो विभाग ने सभी आवेदकों को सावचेती बरतने का कहा है। देवस्थान आयुक्त की तरफ से सभी सहायक आयुक्तों को अपने अपने क्षेत्र के यात्रियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि अभी तक जोधपुर में किसी यात्री के पास कॉल नहीं आया है। पूर्व में बीकानेर व चुरू में कॉल आए थे हमने एफआईआर दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें : हर महीनें लेना पड़ रहा हजारों का कर्जा, पहले ब्रेन हेमरेज फिर किडनी डेमेज जैसी बीमारियों ने घेरा

14 जून को जयपुर से रामेश्वरम के लिए पहली, दूसरी ट्रेन बीकानेर से 25 जून को गंगासागर के लिए चलेगी। जबकिजून के अंतिम सप्ताह में काठमांडू के लिए पहली फ्लाइट भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : कहासुनी के चलते बीच रास्ते में दो युवकों को घेरकर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया हमला

नि:शुल्क यात्रा
चयनित यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। यात्रा शुरू से समाप्ति तक सभी खर्च राजस्थान सरकार कर रही है। हाल ही में उदयपुर में फर्जी व्यक्तियों ने 9429692356 नम्बर से कॉल कर प्रतीक्षा सूची से मुख्य सूची में लाने का झांसा देकर यात्रियों को फोन किए गए हैं। इस वर्ष 36 हजार वरिष्ठ नागरिक रेल से और 4 हजार हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा पर जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग