26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Video : धुंधाड़ा के डांडिया मेले में गेर दलों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूम उठे लोग
Play video

Video : धुंधाड़ा के डांडिया मेले में गेर दलों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूम उठे लोग

- जोधपुर सहित बाड़मेर, पाली व जालोर से आए गेर दल
Google source verification

बासनी/धुंधाड़ा (जोधपुर).

धुंधाड़ा कस्बे के बिजलीघर के सामने शीतला माता मंदिर प्रांगण में डांडिया मेला शीतला सेवा समिति के तत्वावधान में शुरु हुआ। डांडिया मेले में ढोल थाली की मधुर आवाज पर गेर दलों ने पैरों में घुंघरू बांध कर नृत्य किया। मेले में छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस मेले में जोधपुर सहित बाड़मेर, पाली व जालोर जिलों से आए विभिन्न गेर दल प्रस्तुतियां दे रहे है। इस दौरान श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।