24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट: एक और ने तोड़ा दम, अब तक दूल्हे के माता-पिता समेत 24 लोगों की मौत

Jodhpur Gas Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ थानांतर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Dec 2022, 11:16 AM IST

jodhpur_blast_news.jpg

Jodhpur Gas Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ थानांतर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है। बुधवार सुबह एक बालिका डिम्पल कंवर (13) पुत्री उत्तम सिंह की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। 39 लोग अभी भी भर्ती हैं और 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले मंगलवार को घायल दूल्हे के पिता और उनके पोते सहित पांच और लोगों की मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में गंभीर घायल दूल्हे के पिता भुंगरा गांव निवासी सगतसिंह (57) पुत्र पूंजराजसिंह, उनके पोते आइदानसिंह उर्फ आइपालसिंह (5) पुत्र सांगसिंह, सुगन कंवर (40) पत्नी नरपतसिंह, रायसर गांव निवासी दिलीप कुमार (24) पुत्र थानाराम सैन और ओसियां तहसील के डाबड़ी गांव निवासी सूरज कंवर (66) पत्नी बादरसिंह की मृत्यु हुई है। मृतक सगतसिंह दूल्हे सुरेन्द्रसिंह के पिता थे। दूल्हा अभी भर्ती है। कांस्टेबल वीपी सिंह ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपे।

पोते-पोती और पत्नी के बाद पिता का दम टूटा
भुंगरा निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र सगतसिंह की गत 8 दिसम्बर को शादी थी। बाड़मेर जिले के खोखसर के लिए बारात रवाना होने वाली थी। तभी शामियाने व ढाणी में आग लग गई थी। गैस के दो सिलेंडर फट गए थे। सगतसिंह का पौत्र रतनसिंह व पौत्री खुशबू कंवर जिंदा जल गए थे। जबकि 61 जने झुलस गए थे। सगतसिंह की पत्नी धापू कंवर की सोमवार को मृत्यु हो गई थी। अब छह दिन तक जिंदगी व मौत से संघर्ष करने के बाद सगतसिंह तथा उनके पोते आइदान सिंह (5) का भी मंगलवार को दम टूट गया। पुत्र सुरेन्द्र की हालत में सुधार बताया जाता है।

दो बच्चे स्वस्थ्य, छुट्टी मिली
महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती तनवीर 3 व वीरेन्द्र 4 की हालत में काफी सुधार हुआ। अस्पताल प्रशासन ने छुट्टी देकर दोनों को घर भेजा। 30 अभी भी भर्ती हैं। इनमें से दस जनों की हालत गंभीर बताई जाती है।

मृतकों की सूची
हादसे में रतनसिंह (4), खुशबू कंवर (5), डिम्पल कंवर (13), चन्द्र कंवर (50), धापू कंवर (5), धापू कंवर (15), कंवरू कंवर (45), कंवराज सिंह (19), प्रकाश कंवर (16), सज्जन कंवर (10), सुआ कंवर (60), पूनम (11), सुरेन्द्रसिंह (30), लोकेन्द्रसिंह (9), गंवरी कंवर (40), जमना कंवर (45), जस्सु कंवर (36), किरण (40), धापू कंवर (40), सगतसिंह (57), आइदानसिंह उर्फ आइपालसिंह (5), सुगन कंवर (40), दिलीप कुमार (24) व सूरज कंवर (66) की अब तक मौत हो चुकी है।