
10 लाख मास्क बांटे, 31 लाख का जुर्माना वसूला... फिर भी लापरवाही दिखा रहे जोधपुरवासी
जोधपुर।
कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति शहरवासियों की शिथिलता आंकड़ों में साफ झलकती है। लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाही एक बार फिर कोरोना के बढ़ते आंकड़ों में दिख रही है। खास बात यह है कि अब तक शहरवासी 31 लाख से अधिक का जुर्माना भर चुके हैं। लेकिन फिर भी लापरवाही का दामन नहीं छोड़ रहे। इधर, संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कोरोना जागरूकता के दम पर करीब तीन माह पहले कोरोना से हमने आंशिक जंग जीती थी। यदि औसत निकाला जाए तो अब तक शहर का प्रति व्यक्ति करीब दो रुपए का जुर्माना भर चुका है। लेकिन पिछले 75 से 90 दिन में लापरवाही देखने को मिली। इसी माह की शुरुआत से संक्रमितों की संख्या फिर से बढऩे लगी है। साथ ही नए स्टे्रन का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में एक बार फिर जिला प्रशासन व नगर निगम के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ जागरूकता मोड में आ गए हैं।
फैक्ट फाइल- 10 लाख 17 हजार से ज्यादा मास्क बांटे गए।
- 17 सौ से ज्यादा रैलियां निकाली।- 10 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया।
- 31 लाख 6 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।
रिकॉर्ड 90 दिन में हुए कार्यक्रमइससे पहले अब कोरोना ने तेजी पकड़ी तो जिला प्रशासन और नगर निगम के जागरूकता अभियान व सख्ती के कारण आंकड़ों में हुई आई थी। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि निगम का जागरूकता अभियान फिर से शुरू किए गए हैं। इससे पहले करीब तीन माह तक चले कार्यक्रम में प्रतिदिन 10 से 15 स्थानों पर कार्रवाई व रैलियां निकाली गई।
फिर शुरू हुआ जागरूकता अभियान
नगर निगम दक्षिण की ओर से मास्क है तो हम हैं अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कड़ी में बुधवार को अशोक उद्यान के बाहर कोरोना जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अचानक बढ़ा है। लोक कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया।
Published on:
24 Mar 2021 11:33 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
