1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटी साइज का ब्रश नहीं मिला तो दाढ़ी के बाल से बना दी पेंटिंग

- वल्र्ड रिकॉर्ड में दूसरे देशों के नाम देख प्रेरणा मिली रणवीर को - माइक्रो पेंटिंग का जुनून, थियेटर भी कर रहे - अब लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 29, 2019

jodhpur

छोटी साइज का ब्रश नहीं मिला तो दाढ़ी के बाल से बना दी पेंटिंग

जोधपुर।

वल्र्ड रिकॉर्ड में दूसरे देशों का नाम दर्ज है जिसमें विदेशी लोग हर तरह की कला में अव्वल है। भारत के पास टैलेंट और प्रतिभाओं का भण्डार होने के बाद भी अन्य देशों की तुलना में वल्र्ड रिकॉर्ड में भारतीयों के नाम दर्ज नहीं है। वल्र्ड रिकॉर्ड से प्रेरणा लेकर कुछ अलग नया करने का विचार किया तांकि वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम जुड़े। यह शहर के युवा रणवीर (अक्षय) शर्मा ने, जिन्होंने अपनी दाढ़ी के बाल से माइक्रो पेंटिंग कर रहे है।

--

दाढ़ी के बाल को बनाया ब्रश

रणवीर को माइक्रो साइज की पेंटिंग के लिए उसके ब्रश खोजने की समस्या भी आई। इसके लिए रणवीर हर जगह घूमे, पेंटिंग ब्रश निर्माण इकाइयों पर भी गए, जहां इनको माइक्रो पेंटिंग के अनेक ब्रश मिले, लेकिन जैसा ब्रश वह चाहते थे, वह नहीं मिला। फिर एक दिन दाढ़ी की बाल हाथ में आया तो उसकी हार्डनेस को पेंटिंग के अनुरूप पाया और वह दाढ़ी का बाल इनका ब्रश मिला। इसके बाद रणवीर ने डॉ.अब्दुल कलाम, भगत सिंह, शिवाजी, महात्मा गांधी, सचिन तेन्दुलकर, महेन्द्रसिंह धोनी सहित कई हस्तियों की तस्वीरें बनाई। इन पेंटिंग की खात बात इनका आकार १ सेमी से छोटा करीब ८ एमएम और सभी पेंटिंग दाढ़ी के बाल से बनाना था। रणवीर को एक पेंटिंग बनाने में करीब १ घंटे का समय लगता है। रणवीर का सपना आधे नाखुन की साइज के बराबर पेंटिंग बनाकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाना है।

--

यूनिक आयटम्स बनाने का शौक

रणवीर को यूनिक आयटम्स बनाने का बचपन से शौक व जुनून रहा है। इन्होंने टूथपिक्स (दांत साफ करने वाली पतली स्टिक) से कई आइाटम्स बनाए, जिनमें शाही सवारी मानी जाने वाली विन्टेज कारों को हूबहू आकृति दी। टूथपिक्स के साथ ही चॉक पर भी कलाकृतियों को आकार देते है। चॉक की बाइक, कपल्स, ताजमहल सहित कई कलाकृतियां उकेरी और उनको विभिन्न रंगों से सजाया है। वॉल पेंटिंग में महारत हासिल है। उन्होंने कागज को अपनी कल्पनाशीलता से आकार देकर आकर्षक कलाकृतियां बनाई है, जिनमें बुलेट, जीप, कार, साइकिल, बाइक आदि शामिल हैं।

---

थियेटर भी कर रहे

रणवीर अपने शौक को पूरा करने के साथ अपना कॅरियर थियेटर में बनाना चाहते है। वे मुम्बई के थियेटर से जुड़े हुए है। अब तक ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां, मणिकर्णिका फिल्मों में काम कर चुके है। साथ ही, जोधा अकबर, अलादीन सहित कई टीवी सीरियल्स में काम कर रहे है।

Story Loader