1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Doctor’s car accident : डॉक्टर की लग्जरी कार से तीन भैंस की मौत

- मुआवजे की मांग को लेकर दईकड़ा बाइपास पर ग्रामीणों का धरना

less than 1 minute read
Google source verification
,

Doctor's car accident : डॉक्टर की लग्जरी कार से तीन भैंस की मौत,Doctor's car accident : डॉक्टर की लग्जरी कार से तीन भैंस की मौत

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station banar) दईकड़ा गांव में बाइपास पर डॉक्टर की लग्जरी कार से तीन भैंस की मौत (Doctor's luxury car killed baffalo's) हो गई। गुस्साए ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। डॉक्टर के भी चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार डॉ नंदकिशोर वैष्णव (Dr Nandkishore Vaishnav) मंगलवार रात अपनी लग्जरी कार में परिवार सहित गांव से जोधपुर लौट रहे थे। दईकड़ा में भोपालगढ़ बाइपास पर कार ने कुछ भैंस को चपेट में ले लिया। दो भैंस व एक छोटी भैंस की मौके पर मौत हो गई। डॉक्टर के भी चोट आई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। डॉक्टर वैष्णव को निजी अस्पताल भेजा गया। भैंस के मालिक थबूकड़ा निवासी अन्नाराम की तरफ से डॉक्टर नंदकिशोर वैष्णव के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।हादसे में कार के एयर बैग खुल गए। जिसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। डॉ नंदकिशोर बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल में लगे हुए हैं।
सत्तर हजार रुपए मुआवजे पर मानें ग्रामीण
हादसे से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। भैंस मालिक को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर ही धरना दे दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। दिनभर बातचीत के बाद बुधवार देर शाम 70 हजार रुपए मुआवजा पर सहमति बनी। तब गतिरोध दूर हो पाया।

Story Loader