
Doctors day celebrated in jodhpur
जोधपुर. डॉक्टर्स डे शहर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके डॉक्टरों की संस्थाओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों के दौरान चिकित्सकों ने सेवा का संकल्प दोहराया।
माई खदीजा अस्पताल में शिविर
डॉक्टर्स डे के मौके पर कमला नेहरू नगर स्थित माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ फि जीशियन डॉ. सीपी माथुर, चेस्ट व श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गुलाम रब्बानी, वरिष्ठ सर्जन डॉ. बीआर चौधरी, स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ इन्दु कनावां, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनोजकुमार रेहडू, बाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा अग्रवाल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ मंजूर इलाही, फिजीशियन डॉ नमित माथुर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद मिनहाज, यूनानी चिकित्सक डॉ. जीशान अली और दिल्ली से आए न्यूरो सर्जन डॉ दिव्यम शर्मा, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ जौहर ने 485 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। फि जियोथैरेिपस्ट डॉ असद सोलंकी, डॉ सोहेल रहमानी, डॉ. नाजनीन खान ने भी उपचार किया। हॉस्पिटल के प्रिन्सिपल जितेंद्र खत्री ने बताया कि कैम्प में मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, माई खदीजा हॉस्पिटल के फि रोज अहमद काजी, खालिद कुरैशी, निसार अहमद खिलजी और अब्दुर्रहमान खिलजी सहित अन्य समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मेडिपल्स में जागरूकता सेमिनार
डॉक्टर्स डे के मौके पर मेडिपल्स हॉस्पिटल की ओर से जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि आज की अनियमित जीवन शैली और खानपान के चलते पूरे विश्व में लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य ही हमारे जीवन की धुरी है। यदि हम स्वस्थ्य हैं तभी सारे काम सुचारू रूप से कर सकते हैं। उन्होंने सेमिनार में मौजूद मरीजों और परिजनों को नियमित और संतुलित जीवन शैली का निर्वाह करने का आह्वान भी किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन और अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे।
मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी दवाइयां
मारवाड़ी युवा मंच जोधपुर मयूर ध्वज की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया बासनी के पास की झुग्गी में विश्व चिकित्सक दिवस मनाया गया। इसके तहत इस क्षेत्र में आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही शाखा प्रेरक काजल वर्मा ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक विचार विमर्श किया। इसमें मंच की अध्यक्ष नेहा जैन, सचिव मधुलिका चौधरी, कोषाध्यक्ष दिलीप चांडक, उपाध्यक्ष निशांतसिंह सोलंकी, यशोदा राजपुरोहित, राजेश, अनिल और सुरेन आदि सदस्य सम्मिलित थे।
गांधी अस्पताल के गार्डन में लगाए पौधे
महात्मा गांधी अस्पताल में पोर्च के आगे गार्डन में संलग्न चिकित्सालय समूह के अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास के सान्निध्य में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई पौधे लगाए गए। इस मौके उप अधीक्षक डॉ. अरुण पुरोहित, डॉ.नारायण गौड़, डॉ. नरेंद्र सक्सेना, डॅा. महेंद्र सांखला, डॉ. कमलेश पुरोहित, डॅा. राजश्री बेहरा, अन्य नर्सिंगकर्मी और चिकित्सालयकर्मी मौजूद थे।
एमडीएम अस्पताल में पौधे रोपे
डाक्टर्स डे के अवसर पर एनएमओ यानी नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मथुरादास माथुर अस्पताल में पौधे रोपे गए। इस दौरान प्रिन्सिपल डॉ. एसएस राठौड़, एमडीएम अधीक्षक डॉ. महेंद्र आसेरी, एनएमओ अध्यक्ष डॉ. एफ एस भाटी, डा शरद थानवी, डॉ. गणपत चौधरी, डॉ. अरुण शर्मा,डॉ. मंजू बोहरा, डॉ. जीसी मीणा, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. हरीश अग्रवाल, डॉ. हरीश बोहरा, डॉ.अनिल बिश्नोई, डॉ. ओपी सुथार और मेडिकल विद्यार्थी उपस्थित रहे। छायादार कुल 21 पौधे लगाए गए। मेडिकल के विद्यार्थियों ने उत्साह से पौधे रोपे और नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी ली।
रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन की ओर से ब्लड डोनर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष विनय कोठारी ने बताया कि होटल जोन बाय द पार्क के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया। क्लब सचिव संजय कोठारी ने बताया महात्मा गांधी अस्पताल की टीम ने शिविर में रक्त एकत्र किया। इस अवसर पर योगेश मूंदड़ा के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियेश भण्डारी, दीपकसिंह गहलोत, पुनीत राव, सोनू भार्गव, राहुल कानूगो, सुशील जीरावला, डॉ बलवीरसिंह शेखावत, मनोज सिंघवी, सौरभ राठी, सौरभ बाहेती, ललित गर्ग और महेंद्र जैन उपस्थित रहे।
Published on:
01 Jul 2018 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
