उन्होंने अपने विजन के बारे में बताया कि क्षेत्र में पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए भागीरथी प्रयास करने, किसानों की समस्याओं के लिए प्राथमिकता से संघर्ष करने, चिकित्सा सुविधाओं के लिए सुधार को प्राथमिकता से पूरा करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए योजनाएं बनाने, क्षेत्र की सडक़ों एवं आम रास्तों का सुधार करने, समाज में आपसी सौहार्द एवं स्नेह के वातावरण में बिना भेदभाव के कार्य करने, जनउपयोगी कार्य करने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए संकल्पबद्ध रहूंगा।