
पूर्व मंत्री विश्नोई की श्रद्धांजलि सभा में रक्तदान में दिखाया उत्साह
जोधपुर. पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह बिश्रोई (Ramsingh vishnoi) की 18वीं पुण्यतिथि कुड़ी भगतासनी सेक्टर 4 स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने विश्नोई को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बिश्रोइ के संस्मरणों को मंच पर साझा किया गया। सेनाचार्य अचलानंद गिरी, जांबा महंत भगवानदास, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, सांसद राजेन्द्र गहलोत, रीको निदेशक एवं पीसीसी सदस्य सुनील परिहार, पशुधन आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्रोई, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुडिय़ा, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, लोहावट विधायक किशनाराम बिश्रोई, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, पूर्व पीसीसी सदस्य परसाराम विश्रोई, महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, महिला देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश जोशी, एम्स जोधपुर के उपनिदेशक एन.आर. बिश्रोई समेत बड़ी संख्या में
कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज को द ग्रेट ग्रीन वारियर गोचर ओरण एवं खेजड़ी मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं को सम्मान पत्र दिया गया।
Published on:
22 Oct 2022 07:38 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
