9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में झोंपड़ी के बाहर नशे में सो रही महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कम,देखें वीडियो..

झोंपड़ी के बाहर सो रही महिला से मंगलवार आधी रात दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म

2 min read
Google source verification
drowsy woman got raped in jodhpur

drowsy woman got raped in jodhpur

प्रतापनगर थानान्तर्गत पंचोलिया नाडी क्षेत्र में झोंपड़ी के बाहर सो रही महिला से मंगलवार आधी रात दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया नशे में होने से महिला को बाद में वारदात का पता लगा प्रतापनगर थाने में दो युवकों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस के अनुसार पंचोलिया नाडी में दलित महिला पति के साथ गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के देर रात घर लौटी थी। समारोह में परिवार ने मदिरा भी पी थी और घर आकर बाहर ही खाट पर सो गए रात को 12.30 बजे के बाद कुछ युवक बाइक पर आये और उनमें से दो यूवको ने बारी बारी महिला से रेप किया महिला नशे में सो रही थी तो विरोध नहीं कर पाई महिला के पति ने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में देखा तो बलात्कार की वारदात नजर आयी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला का मेडिकल करवाकर मामले की जांच कर रही है प्रतापनगर थाने के उप निरीक्षक मानाराम ने बताया कि दो जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है पीडि़ता का मेडिकल करवाया जा रहा है।

डिवाइडर फांदकर गलत साइड में जाकर ऑटो व मोटरसाइकिल से जा टकराया...

मंडोर रोड पर आरपीटीसी के सामने मोड पर बुधवार अपराह्न तेज रफ्तार व अनियंत्रित मिनी ट्रक डिवाइडर फांदकर गलत साइड में जाकर ऑटो व मोटरसाइकिल से जा टकराया। बाइक सवार एक युवक की मौत व ऑटो सवार पांच जने घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थर सप्लाई करने वाला मिनी ट्रक मंडोर की तरफ जा रहा था। आरपीटीसी मोड पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक डिवाइडर फांदकर गलत साइड में जाकर सामने से आ रही ऑटो व मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ऑटो को ट्रक घसीटकर नाले में ले गया। जहां ट्रक भी पलट गया। ऑटो में सवार दो तीन महिलाओं सहित 5-6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया।