3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टनरशिप में ड्रगग्स तस्करी, छोटी सादड़ी से आई थी 3 करोड़ की ड्रग्स

- तीन पिकअप से कंटेनर में भरवाया गया था 22 क्विंटल डोडा पोस्त व अफीम का 8 किलो दूध

2 min read
Google source verification
पार्टनरशिप में ड्रगग्स तस्करी, छोटी सादड़ी से आई थी 3 करोड़ की ड्रग्स

पार्टनरशिप में ड्रगग्स तस्करी, छोटी सादड़ी से आई थी 3 करोड़ की ड्रग्स

जोधपुर।
प्रतापगढ़ जिले का कस्बा छोटी सादड़ी। जो अफीम की खेती के लिए विख्यात है। वहां से मारवाड़ में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। विवेक विहार थाना पुलिस ने सालावास रोड पर गुजरात नम्बर के कंटेनर से तीन करोड़ रुपए का 2261 किलो डोडा पोस्त व अफीम का 8 किलो दूध जब्त किया था उसकी सप्लाई छोटी सादड़ी में दी गई थी। जोधपुर के आस-पास के गांवों के छह व्यक्तियों ने साझेदारी में यह मादक पदार्थ मंगवाया था और लूनी के फींच व बालेसर क्षेत्रों में बेचने वाले थे।
तीन पिकअप से कंटेनर में भरा था मादक पदार्थ
विवेक विहार थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सालावास रोड पर गुजरात नम्बर के कंटेनर से 2261 किलो डोडा पोस्त और अफीम का 8 किलो दूध जब्त किया था। जिसकी लागत करीब 3.80 करोड़ रुपए है। चालक बीरमाराम से पूछताछ में सामने आया कि फींच निवासी पारसराम बिश्नोई ने छोटी सादड़ी में तीन पिकअप की मदद से कंटेनर में मादक पदार्थ भरवाया था। उसे कंटेनर लेकर बोरानाडा में एक पेट्रोल पम्प पहुंचना था, जहां से डोली निवासी विष्णु गोदारा कंटेनर लेकर फींच व बालेसर क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।
कार व बाइक पर कर रहे थे एस्कॉर्ट
फींच निवासी पारसराम, कालूराम बिश्नोई, लिखमाराम, लूम्बाराम, डांगियावास निवासी केसाराम जाट, विष्णु गोदारा व बालेसर के कुछ अन्य ने मिलकर साझेदारी में ड्रग्स तस्करी कर रहे थे। कालूराम, केसाराम व लिखमाराम कार में और विष्णु बाइक पर कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रहे थे। जो कंटेनर के पकड़े जाने पर फरार हो गए थे। इनकी तलाश की जा रही है।
पहले भी लाया था करोड़ों का डोडा पोस्त
चालक बीरमाराम पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त रहा है। वह कालूराम, पारसराम, लूम्बाराम व लिखमाराम के लिए 30 क्विंटल डोडा पोस्त पहले भी लेकर आ चुका है।
फींच व बालेसर में होनी थी सप्लाई
कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार रसीदा गांव निवासी चालक बीरमाराम पुत्र भींयाराम बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। छह अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। जो अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। मादक पदार्थ छोटी सादड़ी से भरवाया गया था और फींच व बालेसर में सप्लाई किया जाने वाला था।

Story Loader