9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: राजस्थान में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 16 वर्षीय किशोरी की कीमत सवा लाख रूपए!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur girl trafficking

जोधपुर।
लम्बे अर्से से शादी न होने से परेशान एक शख्स दलालों के झांसे में आ गया और शादी के लिए एक लाख बीस हजार रुपए में पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़की का सौदा कर लिया। माता-पिता व तीन दलाल लड़की को लेकर शनिवार को जोधपुर पहुंच गए। सौदा तय करने के दौरान ही सरदारपुरा थाना पुलिस ने सरदारपुरा बी रोड स्थित कुम्हारों के मंदिर की गली में दबिश देकर लड़की के माता-पिता, दलाल मां-बेटे, दुल्हे व दो स्थानीय दलाल सहित आठ जनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि सरदारपुरा निवासी पवन प्रजापत की शादी के लिए उसके मित्र आशीष ने टैक्सी चालक चन्द्रसिंह से बात की। चन्द्रसिंह ने पश्चिम बंगाल में बसंती टंडन व राकेश साव से सम्पर्क किया। उन्होंने सोलह वर्ष की एक लड़की से शादी कराने का विश्वास दिलाया। इसके बदले पवन को एक लाख 20 हज़ार रुपए देने थे।

बात तय होने पर बसंती टंडन व राकेश साव शनिवार सुबह ट्रेन से लड़की व उसके माता-पिता को लेकर जोधपुर पहुंच गए। चन्द्रसिंह ने उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल के सामने धर्मशाला में ठहराया।

दोनों पक्षों में एल लाख 20 हज़ार हज़ार रुपए में सौदा तय हो गया। बात आगे बढ़ती उससे पहले दोपहर में पुलिस को सूचना मिल गई और अलग-अलग जगह तलाशी लेकर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

लड़की को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा
पुलिस ने कार्रवाई कर आठ आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि सोलह साल की लड़की को चाइल्ड लाइन के समन्वयक दिनेश राज, नवीन चावला व नीतू प्रजापत के सहयोग से रात को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। वहां से उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग