23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

राजस्थान का रण : कांग्रेस ने सांसद का टिकट दिया, पार्टी का आदेश माना : अशोक गहलोत

जोधपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ मोर्चों पर हारने के बावजूद पार्टी ने छोटी उम्र्र में सांसद का टिकट दिया तो वह आदेश माना और जीत गया। इसलिए पार्टी के प्रति निष्ठा जरूरी है। गहलोत ने अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।  

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 07, 2018

जोधपुर.कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ मोर्चों पर हारने के बावजूद पार्टी ने छोटी उम्र्र में सांसद का टिकट दिया तो वह आदेश माना और जीत गया। इसलिए पार्टी के प्रति निष्ठा जरूरी है। गहलोत ने अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने कायलाना के पास एक होटल में गहलोत ने कहा कि वे स्कूल के चुनाव में चार, कॉलेज में 4 सौ व विधानसभा के चुनाव में 4 हजार वोटों से हारे। 1979 में परसराम मदेरणा, रामसिंह विश्नोई व खेतसिंह राठौड़ ने सांसद के लिए मेरे नाम का प्रस्ताव भेजा, मैं जीत गया। तब मैं 28-29 साल का था, फिर भी इसी देहात कांग्रेस कमेटी से प्रस्ताव भेजा गया। उसके बाद देखो आज मै आपके बीच हूं।

जैसे आकाश से तारे तोड़ लाए हों

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोग ये नहीं जानते थे कि बिजली क्या होती है, तब कांग्रेस ने सभी जगह बिजली पहुंचाने का कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आजादी के लिए जेल में रहे। गहलोत ने कहा कि आरएसएस व भाजपा ने अंगुली तक नहीं कटाई। पीएम नरेंद्र मोदी ऐसी बात कर रहे हैं, जैसे आकाश से तारे तोड़ लाए हों। इस दौरान गहलोत ने महंगाई व नोटबंदी को लेकर मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी देश मे दो जनों ने राज नहीं किया, लेकिन पीएम मोदी व अमित शाह राज कर रहे हैं। असत्य बोलने वाले प्रधानमंत्री को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

टिकट बिकने पर बोले गहलोत, मैं बोलूंगा तो बोलती बंद हो जाएगी
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आरोप लगा रही हैं कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री वसुंधरा के राज में यूआईटी चेयरमैन, पार्टी के पदाधिकारी और जिला प्रमुख के लिए टिकट बिके हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नारायणराम बेड़ा के लिए चुटकी लेते हुए कहा कि वे अब सब बता देंगे।

गहलोत की भोळावण
गहलोत ने भोळावण दी कि कांगेस जिले में कोई सीट नहीं हारे, जिसे टिकट मिले, उसका सहयोग हाथ को ध्यान में रख कर करना है। सरकार बनने के बाद वे फिर से सभी के बीच आएंगे।

सोशल मीडिया बेलगाम घोड़ा
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया बेलगाम घोड़ा है। कांग्रेस व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार को बदनाम किया जाता है। जिसमें रत्ती भर सच्चाई नहीं है। आजकल अब मोदी के बारे में भी सोशल मीडिया में बातें होनी लगी हैं।

पूरे देश की निगाहें राजस्थान पर
गहलोत ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना में भी चुनाव हैं, लेकिन सभी की निगाहे राजस्थान पर हैं। सभी को लग रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम बनाएंगे। हालांकि हम सभी जगह सरकार बनाएंगे।

ये रहे मौजूद
देहात जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, लीला मदेरणा, पूर्व विधायक कालूलाल आर्य, उम्मेदसिंह सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

सातों विधानसभा क्षेत्र व दूसरे जिले से कार्यकर्ता आए
इस स्नेेह मिलन में फलोदी, लूनी, ओसियां, भोपालगढ, शेरगढ़, लोहावट व बिलाड़ा विधानसभा कार्यकर्ताओं ने गहलोत से मुलाकात की। कईयों ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंच पर भी गहलोत ने समझाने के लिहाज से कहा कि जिसकी ज्यादा नारेबाजी होगी, उसके नम्बर कटेंगे। कई कार्यकर्ता दूसरे जिले से भी आए।