9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठे

- ढाई साल पहले जयपुर ले जाकर की थी ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार
less than 1 minute read
Google source verification
सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठे

सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठे

जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने सर गांव में एक ज्वैलर को सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए ऐंठने के ढाई साल पुराने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दो अन्य अभी तक फरार है।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में सर गांव निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश (32) पुत्र नरसिंहराम पटेल को गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमाण्ड पर लेकर बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। वहीं, अनिल अग्रवाल और विकास सिंह भी आरोपी है। जिनकी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि गत वर्ष 22 अगस्त को सर गांव निवासी ज्वैलर नीमाराम पुत्र पुरखाराम पटेल ने ओमाराम, अनिल व विकास सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। नीमाराम की गांव में सायरी ज्वैलर्स नामक दुकान है। दिसम्बर 2021 में ओमाराम ने उसे सस्ता सोना दिलाने का झांसा दिया था। वो उसे जयपुर ले गया था, जहां सस्ता सोना दिलाने के लालच में अरोपियों ने 18 लाख रुपए हड़प लिए थे। उन्हें न तो सोना मिला था और न ही रुपए वापस मिल पाए थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग