4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी सैन्य अधिकारी ने मोपेड बेचने का झांसा देकर ऐंठे 27 हजार

- धोखाधड़ी का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 4 Oct 2020, 3:28 PM IST

फर्जी सैन्य अधिकारी ने मोपेड बेचने का झांसा देकर ऐंठे 27 हजार

फर्जी सैन्य अधिकारी ने मोपेड बेचने का झांसा देकर ऐंठे 27 हजार

जोधपुर. फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने ओएलएक्स पर मोपेड बेचने का झांसा देकर भदवासिया के गुलजार नगर में एक व्यक्ति से 27 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त ने महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार गुलजार नगर निवासी विपुल पुत्र यज्ञनारायण जोशी ने ठगी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत एक अक्टूबर को उसने मोबाइल में ओएलएक्स पर एक मोपेड बिकाऊ होने का विज्ञापन देखा। उस अंकित मोबाइल नम्बर से सम्पर्क करने एक व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को सैन्य अधिकारी विकास पटेल बताया और 28 हजार रुपए में मोपेड बेचने की जानकारी दी। दोनों में २५ हजार रुपए में सौदा हुआ।

फिर मोपेड की डिलीवरी करवाने का झांसा देकर फर्जी सैन्य अधिकारी ने विपुल से अलग-अलग किस्तों में 27688 रुपए ऐंठ लिए। उसे मोपेड की आपूर्ति भी नहीं दी गई। फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने ओएलएक्स पर मोपेड बेचने का झांसा देकर भदवासिया के गुलजार नगर में एक व्यक्ति से 27 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त ने महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।