2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

RGHS Scam : कैंसर पीडि़ता के आरजीएचएस कार्ड से दवाओं के फर्जी बिल बनाए

- फार्मासिस्ट व पुत्र के खिलाफ एक और एफआइआर दर्ज

Google source verification

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत मानसागर के ब्रह्मपुरी में कैंसर पीडि़त वृद्धा के आरजीएचएस कार्ड से इलाज के लिए डॉक्टर से पर्चियां बनवाकर दवाइयों के फर्जी बिल बनाकर भुगतान उठा लिए गए। पीडि़ता के पुत्र ने फार्मासिस्ट व उसके पुत्र के खिलाफ महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। (RGHS Scam)
पुलिस के अनुसार मानसागर में ब्रह्मपुरी निवासी विजेन्द्र पुत्र बालकिशन दवे ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर जालोरी गेट के भीतर झंवर मेडिकल एजेंसीज के संचालक जुगल झंवर और उसके पुत्र तूषार के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मां मंजूदेवी ने चिकित्सा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रखी है। उन्हें 2015 से कैंसर है। गुड़गांव के अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिर वहां के डॉक्टर की सलाह पर जोधपुर में एक डॉक्टर से इलाज करवाने लगी थी। आरजीएचएस कार्ड होने के चलते उसे हर माह 50 हजार रुपए की दवाएं लेनी पड़ती है। जो वह आरोपी की दुकान से लाती है। काफी समय तक दवाएं लाने की वजह से उसका दुकानदार से सम्पर्क हो गया था। कुछ समय पहले तूषार ने वृद्धा से कहा कि दवाई लेने के लिए उसे दुकान आने की जरूरत नहीं है। वह खुद डॉक्टर से पर्ची लिखवाकर दवाएं घर पहुंचा देगा। उस पर भरोसा करते हुए वृद्धा हर माह आरजीएचएस कार्ड में आने वाला ओटीपी नम्बर दुकानदार को बता देती थी। जिससे वह दवाइयों का बिल उठा लेता था।
कुछ समय पहले जुगल झंवर का आरजीएचएस कार्ड से घोटाला उजागर होने पर वृद्धा को अपने कार्ड से भी घोटाला करने का अंदेशा हुआ था। जिसने डॉक्टर से इलाज की फर्जी पर्चियां बनाकर दवाइयाें के बिल उठाए।
गौरतलब है कि आरोपी जुगल झंवर के खिलाफ बासनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसमें उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। अब मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त जयराम मुण्डेल कर रहे हैं।