25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी हत्याकांड में बेटी का बड़ा खुलासा, सास-बहू का क्लेश बना मर्डर की वजह

Husband-Wife Killed Mother: राजस्थान के फलोदी जिले के सांवरीज गांव में सास-बहू के विवाद के चलते मांगीदेवी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की बेटी की रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके बेटे मुकेश और बहू सदामी उर्फ सदू को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
phalodi murder case

आरोपी पति-पत्नी का फाइल फोटो: पत्रिका

Phalodi Murder Case: राजस्थान में फलोदी जिले के सांवरीज गांव में सास-बहू के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस ने मांगीदेवी की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है। मृतका की बेटी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर पड़ताल करते हुए हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारण और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है।

बेटी ने भाई-भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका की बेटी पुष्पा पत्नी गवराराम, निवासी रामदेवनगर, एका भाटियान ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। उसने कहा कि 'भाई और भाभी ने मेरी मां की हत्या कर दी और ये सब सास-बहू के क्लेश के कारण हुआ है। दर्ज रिपोर्ट में उसने आरोप लगाया कि उसकी मां मांगीदेवी की हत्या उसके भाई मुकेश और उसकी पत्नी सदामी उर्फ सदू ने मिलकर की है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों के साथ मानवीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और प्राप्त सूचनाओं को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकेश पुत्र बंशीलाल (32) और उसकी पत्नी सदामी उर्फ सदू (27) दोनों निवासी राजस्थान में फलोदी जिले के सांवरीज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सास-बहू के बीच लंबे समय से चल रहे झगड़े और विवाद की भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इसका खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद होगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस हत्या के कारण, वारदात के समय मौजूद परिस्थितियों और दोनों की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटा रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण, उपनिरीक्षक नेनाराम, सहायक उपनिरीक्षक घेवरराम, हेड कांस्टेबल ओपाराम, हेड कांस्टेबल रेखा, महिला कांस्टेबल शांति और कांस्टेबल राकेश शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।