7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने नागौर हाईवे किया जाम

- नेतड़ा टोल प्लाजा पर हाइवे जाम कर किसानों ने जताया विरोध

2 min read
Google source verification
किसानों ने नागौर हाईवे किया जाम

किसानों ने नागौर हाईवे किया जाम

जोधपुर. दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के किसानों ने शनिवार को जोधपुर-नागौर हाइवे-६२ नेतड़ा टोल प्लाजा पर जाम किया और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक व पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा की अगुवाई में जिले के किसान सुबह से नेतड़ा टोल प्लाजा एकत्रित होने लगे। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा, भैराराम कास्टी, जाट महासभा के अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल सहित डेढ़ सौ से दो सौ किसानों ने हाइवे जाम किया। किसान विरोधी नीतियों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान विरोधी नीति को वापस लेने की मांग की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर समझाइश की। इस पर करीब पौन घंटे तक जाम रहने के बाद यातायात सुचारू किया जा सका। एेहतियात के तौर पर पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।

हाइवे पर लगी वाहनों की कतारें
हाइवे जाम के दौरान टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जाम से वाहन चालक खासे परेशान हुए। पुलिस ने जाम खुलवाया तो यातायात सुचारू होने में भी काफी समय लग गया।

किसानों ने नागौर हाइवे पर रास्ता रोक जताया विरोध
- जोधपुर में नागौर रोड स्थित नेतड़ा टोल प्लाजा पर रास्ता जाम किया
- पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा, पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा, भैराराम कास्टी व प्रकाश बेनीवाल के नेतृत्व में डेढ़ सौ से दो सौ किसान दोपहर में टोल प्लाजा पहुंचे
- आधे से पौन घंटे तक जाम रहा जोधपुर-नागौर हाइवे
- सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर खुलवाया हाइवे
- टोल प्लाजा के पास ही धरना देकर विरोध जता रहे हैं जिले के किसान
- एेहतियात के तौर पुलिस जाब्ता तैनात
नारायणराम बेड़ा, भैराराम कास्टी, प्रकाश बेनीवाल,

कुछ देर रास्ता रोका। पुलिस ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया। आधा घंटा बंद। टोल नाका
पवन कुमार मीणा