9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में महिला नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 स्थित मकान में महिला नर्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
crime.jpg

पत्नी का कटा सिर पति के हाथ में देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, आरोपी गिरफ्तार कुबूला जुर्म

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 स्थित मकान में महिला नर्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के महिला मित्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 18 निवासी महिला निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली।

ये भी पढ़ें-महेश नवमी पर जोधपुर शहर में निकली रंगारंग झांकियां, एक क्लिक में देखें सभी तस्वीरें

महिला के मित्र ने उसे फोन लगाया लेकिन बात नहीं हो पाई। तब वह महिला के मकान पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा, जहां महिला की मौत हो चुकी थी। पुरुष मित्र की सूचना पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और महिला काे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।महिला पूजा के मौसेरे भाई रूपेश ने महिला के मित्र शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा गया है। महिला की शादी 14-15 साल पहले हुई थी। वह डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ें-खुशखबरीः अब जून में पानी के लिए नहीं मचेगा हाहाकार, 36 दिन का स्टॉक सुरक्षित, यहां देखें एक-एक बूंद का हिसाब

महिला के मौसेरे भाई का कहना है कि पूजा को शंकर ने फोन कर बुलाया था। तब पूजा अपनी मां के घर पर थी। इसके बाद वह शंकर के साथ अपने कमरे पर आ गई। इसके बाद शंकर ने पूजा की बहन को फोन किया और कहा कि पूजा ने फांसी लगा ली है। खुशबू और अन्य परिजन जब पूजा के कमरे पर पहुंचे तो शंकर वहीं था। घर के सारे गेट खुले थे। किसी गेट का ताला टूटा हुआ नहीं था। शंकर घबराया हुआ, पसीने से लथपथ था। रूपेश ने बताया कि शंकर का शर्ट पीछे से फटा हुआ था। जब हम पूजा के पास पहुंचे तब तक उसकी सांसें हल्की-हल्की चल रही थी। हमने उसे सीपीआर दिया। इसके बाद मथुरा दास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शंकर फरार हो गया। इसलिए शंकर पर हत्या का शक है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग