6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेलवा गांव में जम गए खेत…सरसों और गेहूं की फसल पर भी बर्फ

सूर्यनगरी में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सीजन के लिहाज से सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर के चलते फसल चौपट होने का खतरा पैदा हो गया है।

2 min read
Google source verification
बेलवा गांव में जम गए खेत...सरसों और गेहूं की फसल पर भी बर्फ

बेलवा गांव में जम गए खेत...सरसों और गेहूं की फसल पर भी बर्फ

जोधपुर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम, लवेरा बावड़ी में सिंचाई पाइप में जमा बर्फ
जोधपुर. सूर्यनगरी में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सीजन के लिहाज से सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर के चलते फसल चौपट होने का खतरा पैदा हो गया है। बेलवा गांव में खेतों में मिट्टी भी बर्फीली दिखने लगी है। गांव में सरसों और गेहूं की खड़ी फसल पर ओस की बूंदों से बर्फ जमा गया। लवेरा बावड़ी में खेतों में सिंचाई के पाइपों में बर्फ जम जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जोधपुर में अधिकतम तापमान 19.8 तथा न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.1 तथा न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह राहत की बात है कि 16 से 20 जनवरी तक के मौसम विभाग के शीतलहर अलर्ट में जोधपुर को ग्रीन जोन में रखा गया है।

खेतों में बर्फ ही बर्फ

बेलवा. आसपास के गांवों में खेत भी बर्फिले दिखने लगे। गोपालसर गांव के एक खेत में रेत पर जमीन पर बर्फ देखकर किसान चौंक गए। गोपालसर गांव में गेहूं व सरसों की फसलों पर बर्फ जम गई। पाळा पड़ने से किसानों को फसल चौपट होने की चिंता सताने लगी है।

सिंचाई के पाइप में जमी बर्फ

लवेरा बावड़ी. दो दिन से चल रही बर्फीली हवा से समूचे क्षेत्र भर में जन जीवन प्रभावित हो गया हें। खेतों में सिंचाई करने वाले पाइ्रप लाइनों में भी बर्फ जम गई हैं।वहीं दुपहिया, चार पहिया वाहनों के कांच पर अल सुबह बर्फ की परत जमी नजर आई हैं। बारा खुर्द के डेहर क्षेत्र में फसलों के साथ ही पानी की पाइप लाइ्नों पर बर्फ जम गई।