6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

छात्रों के दो गुटों में झगड़ा, पथराव से मची अफरा-तफरी

www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर छात्रों के दो पक्ष बुधवार को केएन महिला कॉलेज के बाहर भिड़ गए। एक पक्ष के छात्रों व युवकों ने दूसरे पक्ष पर पथराव किए। जिससे एकबारगी अफरा तफरी सी मच गई पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर सुनील चौधरी के समर्थक छात्र अपराह्न बाद केएन कॉलेज पहुंचे जहां विरोधी पक्ष के छात्रों से विवाद हो गया।

 

एक पक्ष के छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे अफरा तफरी सी मच गई। कुछ पत्थर राह चलते वाहनों पर भी गिरे। एडीसीपी अनंत कुमार के नेतृत्व पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे दो तीन छात्रों को हिरासत में लिया साथ ही सभी छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। इसके अलावा विवि के पुराने परिसर व नए परिसर में तलाशी लेकर छात्रों को शांति के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने को पाबंद भी किया गया।