1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात हिस्ट्रीशीटर पर फायर, बाल-बाल बचा

- राजीव गांधी कॉलोनी में वारदात - एक आरोपी का सुराग लगा, दूसरे की तलाश जारी

less than 1 minute read
Google source verification
Fire on the history sheeter at midnight

आधी रात हिस्ट्रीशीटर पर फायर, बाल-बाल बचा

जोधपुर. देवनगर थानान्तर्गत राजीव गांधी कॉलोनी में प्यारे मोहन चौराहे के पास बैठे हिस्ट्रीशीटर पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली चला दी, लेकिन गनीमत रही कि हिस्ट्रीशीटर बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार राजीव गांधी कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजूराम पुत्र कल्लाराम पटेल शनिवार रात सवार बारह बजे प्यारे मोहन चौराहे पर बैठा था। तब मोटरसाइकिल पर हीरखेड़ा निवासी नेमाराम पटेल व महेन्द्र वहां आए। आरोप है कि नेमाराम ने उसे धमकाया और जेब से हथियार निकालकर उस पर गोली चला दी, लेकिन दूरी अधिक होने से वह बाल-बाल बच गया। बाद में दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि इससे पूर्व दोपहर में नेमाराम ने बाइक सवार राजूराम के पीछेएसयूवी दौड़ाकर टक्कर भी मारी थी।

हमले के कई घंटों बाद राजू पटेल देवनगर थाने पहुंचा और जानलेवा हमले की शिकायत दी। पुलिस ने वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो गोली चलाने की पुष्टि हुई। साथ ही मौके से एक खाली खोल भी बरामद हुआ। इसके बाद आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई। पुलिस का दावा है कि नेमाराम का सुराग मिला है। महेन्द्र की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राजू पटेल व नेमाराम पटेल के बीच मोबाइल को लेकर रंजिश चल रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग