29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flight Update: जोधपुर से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट, ये रहेगा किराया

Flight Update: जोधपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी बुधवार और रविवार को फ्लाइट नहीं होगी

less than 1 minute read
Google source verification

Flight Update: जोधपुर. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से गुरुवार से जोधपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। यह सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। बुधवार और रविवार को फ्लाइट नहीं होगी। अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होने से मुंबई के लिए एक और वैकल्पिक रूट मिल जाएगा। उधर एयर इंडिया ने अपनी बंद पड़ी जोधपुर-मुंबई फ्लाइट शुरू करने को लेकर अभी कोई योजना नहीं बताई है। वर्तमान में जोधपुर से मुंबई के मध्य केवल एक इंडिगो की फ्लाइट है, जिससे यात्रियों को दो से तीन गुना तक किराया देना पड़ रहा है।

जोधपुर-मुंबई फ्लाइट सुबह 9.25 बजे अहमदाबाद से उड़ेगी, जो सुबह पौने ग्यारह जोधपुर पहुंचेगी। यात्रा टाइम करीब सवा घण्टा है। वापसी में जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 11.05 बजे जोधपुर से रवाना होगी जो दोपहर 12.20 बजे अहमदाबाद छोड़ेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से गुरुवार से जोधपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। यह सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। बुधवार और रविवार को फ्लाइट नहीं होगी। अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होने से मुंबई के लिए एक और वैकल्पिक रूट मिल जाएगा। उधर एयर इंडिया ने अपनी बंद पड़ी जोधपुर-मुंबई फ्लाइट शुरू करने को लेकर अभी कोई योजना नहीं बताई है। वर्तमान में जोधपुर से मुंबई के मध्य केवल एक इंडिगो की फ्लाइट है, जिससे यात्रियों को दो से तीन गुना तक किराया देना पड़ रहा है।

किराया 5 हजार रुपए
इंडिगो ने जोधपुर-अहमदाबाद का किराया भी 4500 से 5000 के मध्य रखा है। इस रूट पर अन्य फ्लाइट नहीं होने से किराया काफी अधिक है। सामान्यत: इस दूरी के लिए दिल्ली से चलने वाली फ्लाइट्स तीन से साढ़े तीन हजार रुपए लेती है। जोधपुर से अहमदाबाद के अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चैन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेलगाम के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं।

Story Loader