9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में आर्मी के जवान सुनील मेघवाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि

जोधपुर में आर्मी के जवान सुनील मेघवाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा गांव    
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 28, 2018

Funeral with army honor of Sunil Meghwal, Army personnel in Jodhpur

Funeral with army honor of Sunil Meghwal, Army personnel in Jodhpur

जोधपुर में आर्मी के जवान सुनील मेघवाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा गांव। इससे पहले सालवांकला गांव के सपूत आर्मी के जवान सुनील मेघवाल का शव रविवार सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचा, जहां उसका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार सुबह सिलीगुड़ी स्थित आर्मी क्षेत्र में सुनील के शव को सेना के जवानों ने पारंपरिक सैन्य तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका शव तिरंगे में लपेट कर कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया, जहां से हवाई मार्ग से उनका शव दिल्ली पहुंचा। शाम 7 बजे दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए सुनील का शव पैतृक गांव लाया गया। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को सुबह 9.45 बजे सुनील को गोली लग गई थी। उसके बाद उसे वहीं अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। सुनील के पिता मंगलाराम स्वयं आर्मी में हैं और दादा बिरधा राम भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग