9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय राज्यमंत्री शेखावत के साथ भाजपा पदाधिकारी निकले पैदल यात्रा पर

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
gajendra singh shekhawat

जोधपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए भाजपा पदाधिकारी केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में जोधपुर के परकोटा कोटा भीतरी बाजार में दीपावली रामा श्यामा पर निकले। इस दौरान कई व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

शेखावत के साथ इस पैदल यात्रा में विधायक सूर्यकांता व्यास कैलाश भंसाली भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी महापौर घनश्याम ओझा के साथ में भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

जालोरी गेट के भीतरी क्षेत्र से शुरू हुआ यह पैदल मार्च खांडा फलसा आधा बाजार सिटी पुलिस से होते हुए घंटाघर तक पहुंचा। करीब 3 घंटे के इस पैदल मार्च में भाजपा के पदाधिकारी पटाखे फोड़ते और ढोल बजाते हुए चल रहे थे।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ में भाजपा के दावेदार भी मार्च में शामिल हुए। चुनाव से पहले यह लोगों से जनसंपर्क का एक प्रमुख तरीका भी माना जा रहा है।

विधायक निवास के बाहर दावेदारों का प्रेम जैसे ही पैदल मार्च भीतरी शहर में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के निवास के बाहर पहुंचा तो अजब संयोग देखने को मिला।

विधायक व्यास जो कि खुद इस बार दावेदारी कर रही है ने सूरसागर क्षेत्र सही दावेदारी कर रहे देवेंद्र जोशी महापौर घनश्याम ओझा के साथ अन्य दावेदारों को मिठाई खिलाई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग