
Gaurav Yatra : CM Vasundhra Raje
जोधपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हमने कागजों में काम नहीं किया, बल्कि धरातल पर विकास कर के दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकास नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री का देचू में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। वे सजे धजे ऊंट पर सवार हो कर शेखाला पहुंचीं। सीएम ने शेखाला पंचायत समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पहले रथ से ही संबोधित किया। गौरव यात्रा के अगले पड़ाव के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार सुबह देचू हैलीपेड पर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा के लिए शनिवार सुबह यहां पहुंचने के बाद यहंा आम लोगों से ज्ञापन लिए। इस दौरान लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे। इस मौके पर केंंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, ऊ न बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ सहित कई नेता दौरे के दौरान साथ मौजूद रहे। इस दौरान जोधपुर जिले के देचू व सेखाला में खासी रौनक व गहमागहमी रही। सभा स्थल पर भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहे। मुख्यमंत्री से पहले मंत्री कालीचरण सराफ ने संबोधित किया।
एेसा रहा माहौल और नजारा
सभा से पहले मुख्यमंत्री की सेखाला में होने वाले सभा स्थल पर लोग एकत्र होना शुरू हुए।
मुख्यमंत्री के सभा स्थल के पास तस्वीरें और पोस्टर लगे हुए थे। इस दौरान गौरव यात्रा के लिए लगा एक बैनर फटा हुआ पड़ा नजर आया। गौरव यात्रा के सभा स्थल पर लोगों की भीड़ दिखी और सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आए। मंच को सुंदरता से सजाया गया था। गौरव यात्रा के लिए मुख्यमंत्री की सेखाला में होने वाले सभा स्थल पर पोस्टर और बैनर लगे हुए थे। मुख्यमंत्री के लिए गांव में ही हैलीपेड बनाया गया था। सभा से पहले पूर्व सांसद व खादी बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई ने तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा के दीगर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी गौरव यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। गौरव यात्रा के लिए सेखाला में मंच को सुंदरता से सजाया गया था। देचू में बने हैलीपैड के पास महिलाएं उमड़ती हुई दिखाई दीं। सभा स्थल के पास लगे मेगा स्क्रीन पर लोगों को विचार व्यक्त करते हुए दिखाया गया और लोग नजारा देख रहे थे। पंचायत समिति के पास नौपत और शहनाई बजने का माहौल था।
मुख्यमंत्री का तयशुदा कार्यक्रम
सुबह ९.३० बजे लोहावट के गुमानपुरा से यात्रा शुरू ।
सुबह १० बजे : लोहावट के देचू में।
सुबह १०.३० बजे : शेरगढ़ के शेखाला में सभा ।
दोपहर १२.३० बजे : ओसियां में आम सभा।
दोपहर २.१५ बजे : ओसियां के बारांखुद में सभा।
दोपहर ३ बजे : भोपालगढ़ के बावड़ी में सभा।
शाम ४.४५ बजे : भोपालगढ़ के बुचेटी में सभा।
शाम ५.०० बजे : भोपालगढ़ के देवत्रा में सभा।
शाम ५.१५ बजे : भोपालगढ़ के पीपाड़ रोड में सभा।
शाम ५.३० बजे : भोपालगढ़ के इस्हाक खंा की ढाणी में सभा।
शाम ६ बजे : बिलाड़ा के पीपाड़ सिटी में सभा।
Published on:
25 Aug 2018 12:37 pm
