5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल दुकान के नाम पर चल रहा जनरल स्टोर सीज

शहर में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बावजूद भी नियम तोडऩे वालों की कमी नहीं है। जेट उत्तर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 प्रतिष्ठानों को सीज किया है।

2 min read
Google source verification
मेडिकल दुकान के नाम पर चल रहा जनरल स्टोर सीज

मेडिकल दुकान के नाम पर चल रहा जनरल स्टोर सीज,मेडिकल दुकान के नाम पर चल रहा जनरल स्टोर सीज,मेडिकल दुकान के नाम पर चल रहा जनरल स्टोर सीज

जोधपुर।
शहर में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बावजूद भी नियम तोडऩे वालों की कमी नहीं है। जेट उत्तर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 प्रतिष्ठानों को सीज किया है। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार यादव और उत्तर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि प्रताप नगर स्थित जगदंबा ट्रेडर्स, कायलाना चौराहा स्थित दीपक मोबाइल गैलरी, बालाजी आइस क्रीम, राजबाग स्थित कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर, पुष्प प्लाइवुड सेंटर, रेडियाफांटा बिग बॉस एलइडी वॉल, मंडोर स्थित सुनील पान पैलेस, आइस क्रीम एंड कोल्ड ड्रिंक्स को सीज किया गया।

मेडिकल स्टोर के नाम पर जनरल स्टोर

मेडिकल दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई है, वहीं जनरल स्टोर डेयरी के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। बालसमंद रोड स्थित न्यू कृष्णा मेडिकल एवं जनरल स्टोर पर मेडिकल शॉप के नाम पर जनरल आइटम व डेयरी उत्पाद विक्रय किए जा रहे थे।

----

बरसाती नाले के निर्माण कार्य का जायजा लिया

जोधपुर. शहर के बरसाती पानी की निकासी को लेकर एम्स रोड से बद्री पैलेस तक बन रहे बरसाती नाले के निर्माण कार्य का गुरुवार को निगम दक्षिण महापौर वनीता सेठ ने निगम अधिकारियों के साथ दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि शहर के एम्स रोड, अणदाराम स्कूल, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र और कृष्णा हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दिनों में काफी पानी भर जाता है और क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थाई समाधान को लेकर नगर निगम दक्षिण की ओर से अमृत योजना के तहत करीब आठ करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 3 किलोमीटर लंबा बरसाती नाला बनाया जा रहा है। वनिता सेठ ने बताया कि अधिकारियों को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून से पहले कार्य पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान महापौर वनीता सेठ ने अणदाराम स्कूल के पास से गुजरने वाले नाले को भी इस नाले से जोडऩे, श्याम नगर में पानी की निकासी के लिए नहर का निर्माण कर इस नाले से जोडऩे के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता विनोद व्यास, एईएन प्रार्थना दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक रमेश गिरी भी मौजूद थे।