2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्वैलरी शॉप से सोने-चांदी के आभूषण व बीस हजार चोरी

- दो मकानों से भी आभूषण व कीमती सामान चुरा ले गए चोर

less than 1 minute read
Google source verification
ज्वैलरी शॉप से सोने-चांदी के आभूषण व बीस हजार चोरी

ज्वैलरी शॉप से सोने-चांदी के आभूषण व बीस हजार चोरी

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत हंसलाव की पोल शंकर मठ के पास स्थित ज्वैलरी शॉप के ताले तोडक़र चोरों सोने-चांदी के आभूषण व बीस हजार रुपए चुरा लिए। उधर, बनाड़ थानान्तर्गत गुजरावास व चौहाबो थानान्तर्गत आदेश्वर नगर स्थित सूने मकान से कीमती सामान और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए।

पुलिस के अनुसार नयापुरा में भाटी कानसिंह कॉलोनी निवासी ज्ञानचंद पुत्र भंवरलाल सोनी की हंसलाव की पोल शंकर मठ के पास ज्वैलरी की दुकान है। गत ११ जुलाई की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़े और अंदर से ५२० ग्राम चांदी व तीन ग्राम सोने के आभूषण और बीस हजार रुपए चुरा लिए। वह सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला तो लोगों ने चोरी की सूचना दी।

उधर, मूलत: रजलानी हाल गुजरावास निवासी जसवंतसिंह गत २ जुलाई को परिवार सहित गांव गया था। वह ५ जुलाई को घर लौटे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने एक टीवी, होम थिएटर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बनाड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया। चोरी की एक अन्य वारदात चौहाबो थानान्तर्गत आदेश्वर नगर स्थित शिवलाल पालीवाल के मकान में हुई। चोरों ने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण व बीस हजार रुपए चुरा लिए।

Story Loader