1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल जा रहे बस चालक से सोने का फूल लूटा

- मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 10 हजार रुपए चुराए

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल जा रहे बस चालक से सोने का फूल लूटा

अस्पताल जा रहे बस चालक से सोने का फूल लूटा

जोधपुर।
प्रतापनगर रॉयल्टी नाका व कायलाना चौराहे के बीच निजी अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पैदल व्यक्ति के गले से सोने का फूल लूट लिया और फिर भाग गए। प्रतापनगर थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार भेड़ गांव निवासी पप्पूराम पुत्र खींयाराम देवासी निजी बस चालक है। प्रतापनगर टैम्पो स्टैण्ड के पास बस खड़ी कर वह पैदल ही कुछ दूरी पर निजी अस्पताल की तरफ जा रहा था। अस्पताल के सामने पहुंचा तो बाइक पर दो युवक उसके पास आए और गले में झपट्टा मारकर आधा तोला सोने का फूल लूट लिया। चालक हक्का बक्का रह गया। वह चिल्लाने लगा और लुटेरों के पीछे भी भागा, लेकिन लुटेरे कायलाना चौराहे की तरफ भाग निकले। पुलिस कन्ट्रोल रूम में शिकायत करने पर पुलिस वारदातस्थल पहुंची। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से तलाश शुरू की गई, लेकिन अभी तक लुटेरों का पता नहीं लग पाया।
सूने मकान के ताले तोड़कर रुपए व सामान चुराया
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल रोड पर गायत्री नगर में सूने मकान में नकबजनी हुई। मूलत: श्रीगंगानगर में सादुलशहर तहसील के दुहा खीचड़ हाल गायत्री नगर निवासी गुरुभिन्द्रसिंह पुत्र जगजीतसिंह गत 11 फरवरी को पारिवारिक कार्य से गांव गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर दस हजार रुपए व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वह 21 फरवरी को लौटा तो चोरी का पता लगा।

Story Loader