- चार ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू
जोधपुर।
जोधपुरवासियों की लिए खुशखबरी है। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार से पटरियों पर इलेक्टि्रक ट्रेनें दौड़ी। जोधुपर-मारवाड रेल खण्ड पर औपचारिक रूप से इलेक्टि्रक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। पश्चिम रेलवे ने अपनी चार ट्रेनों को इलेक्टि्रक इंजन से संचालित करने के नोटिस जारी करने के साथ ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के पूर्व सदस्य नगेन्द्र प्रकाश संचेती ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलने से समय तथा डीजल की बचत होगी तथा पर्यावरण शुद्ध होगा। इलेक्टि्रफिकेशन से ट्रेनों की गति बढ़ेगी, ईधन की बचत होगी व पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
--------------------
इनका संचालन हुआ शुरू
- गाड़ी संख्या 12480/79 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 19055/56 जोधपुर-वलसाड।
- गाड़ी संख्या 20943/44 भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस हमसफर।
- गाड़ी संख्या 22965/66 भगत की कोठी- दादर सुपरफास्ट साप्ताहिक अब शुरू होगी।
------------
इन खंडों पर भी इंतजार
- लूणी-बालोतरा रेलखण्ड
- बीकानेर-नागौर रेलखण्ड
इन दोनों रेलखण्डों पर इलेक्टि्रफिकेशन हो चुका है।
-----