11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Airport: जोधपुर व अहमदाबाद हवाई यात्रियों के लिए आई खुशखबरी

IndiGo Airlines शुरू कर रही है नई हवाई सेवा  

less than 1 minute read
Google source verification
Airport: जोधपुर व अहमदाबाद हवाई यात्रियों के लिए आई खुशखबरी

Airport: जोधपुर व अहमदाबाद हवाई यात्रियों के लिए आई खुशखबरी

- सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी, किराया 5 हजार रुपए

जोधपुर. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines ) कम्पनी की ओर से 2 जून से जोधपुर से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। बुधवार को रविवार को फ्लाइट नहीं होगी। जोधपुर से अन्य शहरों का किराया अधिक होने से जोधपुर-अहमदाबाद (jodhpur ahmedabad flight ) का किराया भी करीब 5 हजार रुपए रखा गया है, जबकि सामान्यत यह चार हजार से कम होता है।

यह फ्लाइट सुबह 9.25 बजे अहमदाबाद से उड़ेगी जो सुबह पौने ग्यारह जोधपुर आ जाएगी। यात्रा टाइम करीब सवा घण्टा है। वापसी में जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 11.05 बजे जोधपुर से रवाना होगी जो दोपहर 12.20 बजे अहमदाबाद छोड़ेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

सस्ते में पहुंच सकते हैं मुंबई

जोधपुर Airport से उड़ानें कम होने की वजह से वर्तमान में हवाई किराया आसमां पर है। सर्वाधिक किराया जोधपुर से मुंबई का इस समय 14 से 15 हजार के मध्य है। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वहां से मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स है। वर्तमान में अहमदाबाद-मुंबई का किराया भी करीब पांच हजार रुपए है। ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए दस हजार रुपए में भी मुंबई पहुंचा जा सकेगा। अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन सहित अन्य यातायात के साधन भी आसानी से उपलब्ध है।

8 वां शहर जुड़ा

वर्तमान में जोधपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चैन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेलगाम के लिए उड़ानें है। अहमदाबाद होते ही यह आठवां शहर हो जाएगा। केवल दिल्ली को छोडक़र समस्त शहरों के लिए एक-एक फ्लाइट का ही संचालन हो रहा है।