5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: मानसून मुम्बई पहुंचा, 15 दिन में राजस्थान पहुंचने के आसार

- प्रदेश में उमस भरी तपिश से लोग हुए हलकान

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से रविवार को मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में भीषण उमस भरी गर्मी रही। तापमान 41 से 44 डिग्री होने के बावजूद उमस के कारण 46 से 47 डिग्री का अहसास हो रहा था। जोधपुर में शाम को कुछ इलाकों में छींटे भी गिरे लेकिन उमस का आलम ज्यों का त्यों रहा। खुशखबरी यह है कि मानसून Monsoon ने रविवार को मुम्बई में दस्तक दे दी है। अब इसके करीब बीस दिन से जोधपुर को भिगोने का पूर्वानुमान है। IMD अगले कुछ दिन तक बादल आने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। हवा की गति कम होने से सुबह से ही तपिश का अहसास हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ उमस भरी तपिश बढ़ती गई। दोपहर में तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंचा। तीखी धूप, तापमान 43 डिग्री के पास होने और हवा में 26 फीसदी नमी ने लोगों को हलकान कर दिया। दोपहर में तेज गर्मी और रविवार होने के कारण अधिकांश मुख्य मार्गों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। शाम ढलने के बाद कुछ जगह तेज हवाएं और छींटे गिरे लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी।