9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि दो महीने बाद कब्र से बाहर निकलवाया युवक का शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Rajesh

Aug 01, 2018

जोधपुर.

करीब दो माह पूर्व मर चुके युवक की मौत के कारणों को जानने के लिए अब उसका शव कब्र से बाहर निकाला जाएगा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मोहम्मद साबिर की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि यह मौत सामान्य मौत न होकर एक हत्या है। यह मामला कोर्ट में गया जिसके बाद पुलिस व आला अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक का शव कब्र से बाहर निकलवाया गया। नागौरी गेट थाना पुलिस ने दो माह पूर्व युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में खेतानाडी स्थित कब्रिस्तान से शव बाहर निकलवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां ने पुत्रवधू व उसके प्रेमी के खिलाफ नागौरी गेट थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

हत्या का मामला दर्ज कराया था
थानाधिकारी लूणसिंह के अनुसार कागा कागड़ी में गरीब नवाज मस्जिद के पास निवासी नेमूना बानो पत्नी अब्दुल सत्तार ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर गत दस जुलाई को पुत्रवधू सोना बानो व उसके प्रेमी मोहम्मद हाजी के खिलाफ पुत्र मोहम्मद साबिर की हत्या का मामला दर्ज कराया था।

जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
आरोप है कि दोनों ने गत 31 मई की रात शिकंजी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पुत्र मोहम्मद साबिर को पिला दिया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजन ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव जमीन कब्रिस्तान में दफना दिया था।

कलक्टर के आदेश से एसडीएम की मौजूदगी में निकाला
हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जिला कलक्टर के आदेश से एसडीएम की मौजूदगी में मंगलवार को खेतानाडी स्थित कब्रिस्तान से शव बाहर निकलवाया गया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने विसरा प्रिजर्व किए हैं। जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग