2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉटरी में 51 लाख जीतने का झांसा देकर 65 लाख रुपए हड़पे

- मोबाइल में आए लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन गेम ऐप डाउनलोड करवाकर धोखाधड़ी- 51 लाख के लालच में दोस्तों से उधार व बैंक से लोन लेकर यूपीआइ से जमा कराए 65 लाख

less than 1 minute read
Google source verification
लॉटरी में 51 लाख जीतने का झांसा देकर 65 लाख रुपए हड़पे

लॉटरी में 51 लाख जीतने का झांसा देकर 65 लाख रुपए हड़पे

जोधपुर।
आमजन से धोखाधड़ी करने का नया तरीका सामने आया है। इस बार लॉटरी में बड़ी राशि जीतने का झांसा देकर फंसाया गया है।लक्की मोबाइल नम्बर के आधार पर लॉटरी में 51 लाख रुपए का इनाम हासिल करने के झांसे में आए एक युवक ने 65 लाख रुपए गंवा दिए। आखिर में गेम ऐप की आइडी ब्लॉक करने पर पीडि़त को ठगी का पता लगा।
पुलिस के अनुसार सूंथला निवासी सुरेश कुमार पुत्र ओमाराम मेघवाल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मई 2021 में अनजान नम्बर से संदेश आया था कि मोबाइल नम्बर के आधार पर 51 लाख रुपए का इनाम जीतने का झांसा दिया गया। उसकी बातों में आकर पीडि़त ने अनजान लिंक पर क्लिक किया तो एप डाउनलोड किया। जिसमें रमी सर्कल के तीन गेम थे। मोबाइल नम्बर से ऐप में आइडी पासवर्ड बनाकर एक गेम खेला गया, लेकिन मोबाइल नम्बर की लॉटरी राशि दिखाई नहीं दी। तब उसमें रुपए नहीं लगाए। कुछ देर बाद 51 लाख रुपए बतौर क्रेडिट दिखाई देने लगे।
मैसेज के जरिए अलग-अलग यूपीआई आइडी से रुपए जमा करवाने को कहा गया। 51 लाख रुपए हासिल करने के लालच में वह रुपए जमा करवाता रहा, लेकिन 51 लाख रुपए विड्रॉल करने पर रोक लगा रखी थी। मार्च 2022 में आइडी ब्लॉक कर दी गई। परिचित, मित्र व बैंकों से उधार लेकर करीब 65 लाख रुपए विभिन्न यूपीआइ आइडी से जमा करा दिए गए।

Story Loader