इससे पहले कृषि वानिकी और प्रसार विभाग के प्रभागाध्यक्ष उमाराम चौधरी ने जोधपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में विभिन्न पर्यावरणविदों की ओर से किए गए कार्यों को चित्र सहित समझाया। उमाराम चौधरी ने प्रसन्नपुरी गोस्वामी, सुभाष गहलोत, प्रदीप शर्मा, पुरनचंदजी, विमला सियाग एवं डॉ. एसएल हर्ष सहित विभिन्न लोगों के कार्यों को समझाया। आफरी के वैज्ञानिक डॉ. तरूण कान्त ने पर्यावरण मित्र इमारतों एवं नवीन तकनीकी से विकास के साथ-साथ हरियाली को बनाए रखकर स्वस्थ्य वातावरण के निर्माण की आवश्यकता बताई।