12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ORGANIC उत्पादों के विपणन के लिए लगेंगे हाट बाजार

  - 150 से अधिक ग्राम समितियों में मनाया भारत माता दिवस

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 28, 2022

ORGANIC उत्पादों के विपणन के लिए लगेंगे हाट बाजार

ORGANIC उत्पादों के विपणन के लिए लगेंगे हाट बाजार

जोधपुर।
जिले के हजारों किसानों ने धरती को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही, अनेक संकल्प कर भारत माता दिवस मनाया। भारतीय किसान संघ की ओर से भारत माता पूजन दिवस मनाया गया। जिसमें जिले की सभी तहसील मुख्यालयों सहित 150 से अधिक ग्राम समितियों में किसानों ने भारत माता का पूजन कर उत्सव मनाया । इस दौरान धरती माता को अन्न उत्पादन कर भरण-पोषण करने व मां की तरह पालन करने लिए पूजन किया। किसानों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता के समक्ष देश की अखण्डता व एकता का संकल्प दोहराया। इसके अलावा कृषि उत्पादन में रसायन के उपयोग को कम करने, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने व जैविक कृषि अपनाने का भी संकल्प लिया। जिले में ओसियां, मंडोर, डांगियावास, पीपाड़, बिलाड़ा, सेखाला, तिंवरी, बावड़ी, बाप, फ लोदी, देचू, लोहावट सहित सभी तहसीलों में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
-----
लगेंगे हाट बाजार
संगठन के जिला जैविक प्रमुख लालाराम डूडी ने बताया की जिले में कई किसानों ने जैविक कृषि अपनाने पर प्रशिक्षण लेने के लिए सहमति दी । संगठन की ओर से आगामी महीनों में जैविक खेती के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करके जैविक खेती को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। संगठन हर वर्ष धरती को जहर से बचाने के लिए कार्ययोजना बनाता है। इसी प्रकार इस बार भी जैविक खेती प्रशिक्षण व जैविक उत्पादों के विपणन के लिए हाट बाजार आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।
----
ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा
जोधपुर के दो इंजीनियर्स ने जीजा एप बनाया है। इससे ऑनलाइन फार्म भरवाने की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को आवेदन करने की सुविधा के साथ यह एप सभी प्रकार की सरकारी नौकरियों की जानकरी भी देगा।
----