4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अष्टधातु निर्मित एक टन वजनी हनुमान गदा बिलाड़ा पहुंची

दुनिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा के लिए अष्टधातु निर्मित 21 फीट की गदा सोमवार को बिलाड़ा कस्बे पहुंची तो लोगों ने आरती उतारी व पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Pawan Kumar Pareek

•

Updated: 16 Jul 2024, 4:17 PM IST

बिलाड़ा . हनुमान धाम उदयपुर में स्थापित हो रही दुनिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा के लिए अष्टधातु निर्मित 21 फीट की गदा सोमवार को बिलाड़ा कस्बे पहुंची तो लोगों ने आरती उतारी व पुष्प बरसाकर स्वागत किया। कस्बे के बढेर चौक मे महिलाओं सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान गदा रथयात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया।

विहिप के जुगल किशोर माहेेश्वरी ने बताया कि उदयपुर में भटेवर-मेनार के बीच एयरपोर्ट रोड पर रुंडेडा गांव में हनुमान धाम में 84 फीट विशाल 11 मुखी हनुमान प्रतिमा विश्व की एकमात्र 11 मुखी विशाल हनुमान प्रतिमा होगी। 84 लाख योनियों के प्रतीक के रूप में हनुमान प्रतिमा की ऊंचाई 84 फीट तय की गई है। प्रतिमा के लिए अष्टधातु निर्मित 21 फीट की गदा एक साल में बनकर तैयार हुई है। गदा का निर्माण भी कारीगरों ने हनुमान धाम (उदयपुर) में ही किया था। सितंबर 2023 में उदयपुर के रुंडेडा गांव स्थित धाम से हनुमान गदा के साथ रथयात्रा उदयपुर से रवाना होकर डूंगरपुर- भीलवाड़ा- बांसवाड़ा- राजसमंद होते हुए बिलाड़ा के आई माता मंदिर, बढेर चौक सोजती गेट, बस स्टैण्ड तिरंगा सर्किल पहुंचने पर पूजन व स्वागत किया गया। हनुमान गदा रथ यात्रा जोधपुर जाएगी।

3 साल में पूरे भारत का भ्रमण करेगी हनुमान गदा

रथयात्रा भारत भ्रमण पर निकली है। इसे दोबारा उदयपुर पहुंचने में 3 साल लगेंगे। वर्ष 2027 में रथयात्रा हनुमान धाम (उदयपुर) पहुंचकर पूरी होगी। हनुमान प्रतिमा के लिए ही अष्टधातु की गदा का वजन 1001 किलो है। प्रतिमा बनने के बाद गदा को मूर्ति के साथ जोड़ दिया जाएगा। इस अवसर पर साध्वी सुमित्रा, राजकमल, पारसमल टेलर, तेजराज मोयल, राजुराम पटेल, सत्यनारायण सोनी कैलाश सोनी, रमेश पंवार, शेषा राम राठौड़, अशोक, दलपत, रतनलाल, मुकेश, भेरू डबकर, हुकमदास सहित कई लोग मौजूद थे।