9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता के अंतिम संस्कार में गांव आया हार्डकोर कैलाश मांजू गिरफ्तार

-रंगदारी के लिए फायरिंग मामले में था वांछित- पुलिस से घिरने के बाद किया सरेण्डर
less than 1 minute read
Google source verification
hardcore kailash manju arrest from his village

पिता के अंतिम संस्कार में गांव आए हार्डकोर कैलाश मांजू गिरफ्तार



जोधपुर/बालेसर.
रंगदारी के लिए ट्रेवल्स मालिक के निवास पर फायरिंग और ऑफिस में फायरिंग का प्रयास करने के मामले में दो साल से फरार हार्डकोर बदमाश कैलाश मांजू शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैतृक गांव भाटेलाई पुरोहितान आया कैलाश जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त घेराबंदी में आ गया। पुलिस की घेराबंदी देख खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत के अनुसार बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान निवासी कैलाश मांजू के पिता रामचन्द्र का सुबह निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैलाश के गांव आने की सूचना पर वृत्ताधिकारी (बालेसर) अजीतसिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने शाम को गांव की घेराबंदी की। पुलिस से घिरे कैलाश को भागने का मौका नहीं मिला और उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसे कड़ी सुरक्षा में बालेसर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उसे अपने रिश्तेदार पर जानलेवा हमला कर उसकी जीप जलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


कैलाश पर चालीस से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पंजाब के हार्डकोर बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा था। उनके साथ मिलकर रंगदारी वसूलने के लिए ट्रैवल्स संचालक मनीष जैन के कल्पतरू स्थित ऑफिस में फायरिंग का प्रयास कराया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग